कभी घर का खर्चा चलाने के लिए बेचनी पड़ती थी किताबे, फिर शुरू की मोती की खेती, आज कमाते है साल के लाखों रुपए,

आज भी देश के बहुत से किसान अनाज की खेती करते है। और अनाज की खेती करने के लिए उन्हें न सिर्फ बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती है। बल्कि वो अपनी मेहनत से उन फसलों को उगाते है। जिनसे हमारा ये देश भारत पेट भरकर खाना खाता है। और फिर भी इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल पाते है। और एक किसान को बहुत सी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। वैसे कुछ किसान ऐसे भी है ,जो अनाज की बजाये मोती की खेती करके मुनाफा कमा रहे है। और मोती की खेती से वो लाखों का फायदा भी हो रहा है। ऐसे ही एक किसान है राजस्थान के रहने वाले नरेंद्र कुमार गरवा। जो कि शुरू में पहले किताबे बेचकर अपना खर्चा चलाते थे। लेकिन अब नरेंद्र कुमार गरवा मोती की खेती करके लाखों का फायदा कामा रहे है। और दुसरो को भी प्रेरणा दे रहे है।

साधारण परिवार से है नरेंद्र कुमार
साधारण परिवार से है नरेंद्र कुमार

साधारण परिवार से है नरेंद्र कुमार

बता दे कि नरेंद्र कुमार गरवा का जन्म राजस्थान के रेनवाल में हुआ था ,और उनका परिवार बहुत साधारण था। और उनके घर में काफी साधारण तरीके से लोग जीते थे। और उन्होंने काफी दिक्क्तों का भी सामना किया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। और घर के खर्चे के लिए उन्होंने किताबे बेचना शुरू किया। जिससे कि घर का कुछ खर्चा चल जाता था।

नरेंद्र ने अपने घर पर ही मोती उगाना शुरू कर दिया
नरेंद्र ने अपने घर पर ही मोती उगाना शुरू कर दिया

सोचा कुछ अलग करने की

कुछ समय तक किताबे बेचने के बाद नरेंद्र ने महसूस किया, कि उन्हें किताबे बेचने से ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा है। इसलिए उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी। और फिर उन्होंने मोती की खेती करने के बारे में सोचा। और अपने घर पर ही मोती उगाना शुरू कर दिया। और उन्हें धीरे धीरे मुनाफा होने लगा। और आज नरेंद्र कुमार की आय लगभग 5 लाख से भी ऊपर है।

आज मोती की खेती से नरेंद्र कुमार की आय लगभग 5 लाख से भी ऊपर है।
आज मोती की खेती से नरेंद्र कुमार की आय लगभग 5 लाख से भी ऊपर है।

इसे भी अवश्य पढ़े:- 10 वी पास इस व्यक्ति ने किसानो के लिए बना डाला, थ्री व्हीलर बाइक वाला ट्रेक्टर, कीमत भी बहुत सस्ती है इसकी

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने की सराहना

नरेंद्र कुमार के इस काम की सराहना खुद उस वक़्त की राजस्थान की मुख़्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने भी की थी। और कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भी उनकी काफी सराहना की थी ,जिसके बाद नरेंद्र काफी फेमस हो गए थे। और उन्हें हर कोई पहचानने लगा था। और उनका सम्मान भी करता है। आज वो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गए है। और उनसे कई युवा सीखने आते है।

इसे भी अवश्य पढ़े:-IIT मुंबई के होनहार छात्रों ने तैयार किया अनोखा सब्जी कूलर, जो चलेगा, बिना बिजली और बिना किसी ईंधन केऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए जुड़े रहिये समाचार बडी के साथ, और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूले

Join WhatsApp Channel