प्राचीन हिंदू मंदिर जो विदेशों में हिन्दुओं के साथ ही बोधों और मुसलमानों की आस्था का भी केंद्र

भारत के बाहर कई ऐसे स्थान हैं जो विदेशों में होकर भी भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा रहे हैं। जिनमे बहुत से स्थान जो हिन्दुत्व हे जुड़े हुए थे। भारत के बंटवारे में 1947 में हुई त्रासदी के बाद पुरानी विरासती स्थान इमारतें हमसे छिन गई लेकिन आज हम जिन स्थानों की बात कर रहे वे भारत से बहुत दूर हैं जो अचरज की बात लगेगी लेकिन सात समुन्दर पार के देशों में भी भारत की संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी और प्राचीन हैं इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता हे कि पूरब के देशों में भारत के ऐतिहासिक पौराणिक कहानियों से जुड़े पात्रों का कितना महत्व हे जिनमे जावा ,सुमात्रा से लेकर वियतनाम और जापान ,कोरिया तक का छेत्र आता हे इन्हीं में से महत्वपूर्ण स्थान

सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कम्बोडिया में
सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कम्बोडिया में

विदेश में अंगकोरवाट विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

अंगकोरवाट को अंकोरवाट या ओमकारवाट भी कहा जाता हे। जो बहुत ही विशाल हिन्दू मंदिर हे। और शायद विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर हे। जो सदियों से अपनी भव्यता और दिव्यता को फैलाये हुए हे। जहां पर प्राचीन ऐतिहासिक भव्य नगर हुआ करता था। माना जाता हे कि यह भगवान् शिव या विष्णु को समर्पित हे जहां पर पूजा नहीं की जाती हे। लेकिन किसी समय जब यहां पर हिन्दू साम्राज्य हुआ करता था तब यहाँ पूजा हुआ करती थी।

हिन्दू मंदिर मुस्लिम आस्था
हिन्दू मंदिर मुस्लिम आस्था

कम्बोडिया में ख़त्म होता हिन्दू धर्म अब इस हाल में

मंदिर विशाल आकार का हे जिसकी ऊंचाई 213 फुट हे और विशालकाय ढाँचे की इमारत सैकड़ों वर्षों से पूरी तरह मजबूती के साथ खड़ी हे। इस मंदिर के इर्द गिर्द कभी हिन्दू आबादी ही हुआ करती थी (प्राचीन हिंदू मंदिर),लेकिन समय के साथ ही यहां की जनसंख्या अन्य धर्मों और ख़ास तोर से बोध धर्म की और आकर्षित हुई। अब यहां पर गिने चुने हिन्दू ही शेष हे कुछ ऐसे हैं जो परम्पराओं का पालन तो करते हैं लेकिन उनके धार्मिक ग्रन्थ लुप्त हो चुके हैं। और कुछ मिली जुली बोध चीनी और हिन्दू नस्ल वाले जिनके आपसी वैवाहिक सम्बन्ध हैं।

इसे भी देखे-: एलोरा का “कैलास मंदिर” जो पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केंद्र है और साइंटिस्टों के लिए एक अबूझ पहेली बना हुआ हे

सबसे बड़े मुस्लिम देश में विशालकाय हिन्दू मंदिर प्रंबनन मंदिर जो वहाँ की मुस्लिम आस्था का केंद्र भी हे

इस्लामी देश का गौरव प्रंबनन मंदिर
इस्लामी देश का गौरव प्रंबनन मंदिर

इंडोनेशिया के जावा में जहां पर यह प्राचीन हिंदू मंदिर स्थित हे। यह मंदिर हिन्दू धर्म के तीन बड़े देवताओं ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित हे। यह मंदिर काफी भव्य और दिव्य माना जाता हे इन देवताओं की वहाँ पर पूजा की जाती हे। जबकि भारत में आमतौर पर ब्रह्मा की पूजा डायरेक्ट सीधी तरह करने का विधान नहीं हे। यहां पर पूरे देश की अधिकांश आबादी आमतौर से हिन्दू और इस्लामी दोनों ही परम्परा और विधानों पालन करती हे। जो इस देश की खासियत हे। यहां पर संस्कृत भाषा को भी विशेष महत्व दिया जाता हे जिसपर उनका विचार हे कि हमारे पूर्वजों ने इस्लाम की इबादत पद्धति अपनाई जो हमतक चली आयी लेकिन अपनी संस्कृति और पूर्वजों को नहीं बदला जो कि सनातन संस्कृति का ही अंग हे।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड ”Samchar buddy” से जुड़े रहे।

Join WhatsApp Channel