10 वी पास इस व्यक्ति ने किसानो के लिए बना डाला, थ्री व्हीलर बाइक वाला ट्रेक्टर, कीमत भी बहुत सस्ती है इसकी

जब आपकी कुछ भी अच्छा कार्य करने की इच्छा प्रबल हो, तो फिर क्या ही कहने ? और कई बार किसी न किसी मज़बूरी के चलते इंसान को बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अगर हमारी इच्छा शक्ति प्रबल हो, और सही हो तो हमे कुछ भी नहीं रोक सकता है। और बाधायें बहुत होती है ,लेकिन होंसले हमे आगे ले ही जाते है। एक कहानी गुजरात में जन्मे उपेंद्र सिंह राठौर की। जिन्होंने केवल 10 वी कक्षा तक ही पढ़ाई की है ,लेकिन उपेंद्र भाई राठौर का कारनामा सुनकर आप हैरान रह जायेंगे ,जी हां उपेंद्र सिंह राठौर जी ने एक ऐसा ट्रेक्टर का निर्माण किया है। जो कि थ्री व्हीलर है। और उसका खर्चा भी कम है। लेकिन उनके द्वारा किया गया ये आविष्कार हर किसी को पसंद आ रहा है। और उनके द्वारा बनाया गया ये थ्री व्हीलर ट्रेक्टर की डिमांड सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि भारत से भर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी है।

उपेंद्र सिंह करीब 15 सालो से किसानो के लिए ज़रूरत के औज़ार बना रहे है
उपेंद्र सिंह करीब 15 सालो से किसानो के लिए ज़रूरत के औज़ार बना रहे है

उपेंद्र भाई राठौर कृषि संबंधित उपकरणों का करते है निर्माण

बता दे कि गुजरात के उपेंद्र सिंह करीब 15 सालो से किसानो के लिए ज़रूरत के औज़ार बना रहे है ,और न सिर्फ वो औज़ार बना रहे है, बल्कि उन औज़ारों की कीमत भी किसानो के लिए कम है। क्योकि किसानो के खेती सम्बन्धी उपकरण बहुत महंगे आते है। एक साधारण सा ट्रेक्टर भी कई लाखो का होता है, लेकिन ये थ्री व्हीलर वाला ट्रेक्टर न सिर्फ सस्ता है। बल्कि काम आसान बनाने वाला भी है। और सबसे हैरान करनी वाली बात तो ये है कि उपेंद्र सिंह सिर्फ 10 वी तक ही पढ़े हुए है। और किसी कारणवश उनकी पढ़ाई छूट गयी थी। लेकिन उनकी तकनीकी ज्ञान की क्षमता किसी भी डिग्री से बहुत ऊपर थी।

 इस थ्रीव्हीलर मिनी ट्रेक्टर ने किसानो का काम आसान कर दिया है
इस थ्रीव्हीलर मिनी ट्रेक्टर ने किसानो का काम आसान कर दिया है

पिता से मिला मार्गदर्शन

उपेंद्र सिंह राठौर बचपन से ही अपने पिता के साथ छोटे छोटे काम कर लिया करते थे ,जिसमे उन्हें मज़ा आता था। और उनके पिता से आसपास के किसान अक्सर कृषि से सम्बंधित उपकरण बनवाने के लिए आया करते थे। और यहीं से उनमे कुछ खास काम करने का जस्बा पैदा हो गया। और उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर ही उपकरण बनाना शुरू किया ,जिसके कारण उन्होंने किसानो की ये ट्रेक्टर के महंगा होने की समस्या को जाना। और उनके लिए थ्री व्हीलर ट्रेक्टर बना डाला ,जिसके बाद से उनके इस आविष्कार की मांग बहुत बढ़ गयी।

उपेंद्र सिंह के इस बनायी हुई थ्री व्हीलर की डिमांड दुनिया के ओर भी हिस्सो में है
उपेंद्र सिंह के इस बनायी हुई थ्री व्हीलर की डिमांड दुनिया के ओर भी हिस्सो में है

इसे भी अवश्य पढ़े:-समाज के असुलो के खिलाफ जाकर शुरू किया था , पापड़ बनाने का काम, आज बन गयी है 800 करोड़ की कम्पनी

सिर्फ भारत ही नहीं और भी देशो में है डिमांड

बता दे कि उपेंद्र सिंह के इस बनायी हुई थ्री व्हीलर की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत से बाहर अफ्रीका और केन्या जैसे देशो में भी है। क्योकि किसानो की समस्या वहां भी कुछ कुछ ऐसी ही है। और ये थ्री व्हीलर मिनी ट्रेक्टर सबके लिए एक सस्ता उपकरण है। और समय बचाना वाला भी है।

इसे भी अवश्य पढ़े:-IIT कर रहे, बिहार के ये छात्र बेच रहे है चाय, चला रहे है अनोखा चाय स्टाल, नाम है IITian चायवाला

ऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए जुड़े रहिये समाचार बडी के साथ, और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूले

Join WhatsApp Channel