सिर्फ 150 रुपए के लिए ढाबे पर झूठे बर्तन उठाता था ये लड़का, और अपनी मेहनत और संघर्ष से हासिल किया ये मुकाम

भारत के ऐसे बहुत से महान युवा है जिन्होंने बहुत से सफ़लता की कहानी गढ़ी है। और जिनके नाम ऐसे संघर्ष भी दर्ज़ है, जिन्हे सुनकर आप हैरान रह जाओगे। और सोच में पड जाओगे कि क्या ऐसा सच में हुआ था ? वैसे हम बात कर रहे है राहुल तनेजा की। जिनकी कहानी कुछ ऐसे है कि आप भी प्रेरित हो जाओगे ,और उत्साह से भर जाओगे कि वाकई इनसे सीखना अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। और राहुल तनेजा ने आज जो मुकाम हासिल किया है। वो बहुत आसान नहीं था। राहुल तनेजा ने घर से भागकर अपने आप को तलाश किया। और खुद में ही एक पहचान को जन्म दिया। उनके अंदर एक ज़िद्द शुरू से ही थी। और वो थी नंबर वन बने रहने की ज़िद्द। जिसके लिए उन्हें कामयाबी मिलने पर भी उन्होंने उस ज़िद्द को नहीं छोड़ा।

मध्य प्रदेश में जन्मे थे राहुल तनेजा
मध्य प्रदेश में जन्मे थे राहुल तनेजा

मध्य प्रदेश में जन्मे थे राहुल तनेजा

राहुल तनेजा का जन्म मध्य प्रदेश के कटला शहर में हुआ था। और उनके पिता एक टायर पंचर की दुकान चलते थे। जिसे किसी तरह से घर का गुज़ारा हो पाता था। और राहुल भी ऐसी ही परिस्थतियों में जन्मे थे। उन्होंने शुरू से ही काफी मजबूरियां देखी। और परेशानियो का सामना किया। लेकिन कुछ अलग करने की चाह ने उन्हें घर से भागने पर मजबूर कर दिया था। और वो घर से भागकर जयपुर राजस्थान चले गए थे। और वहां पर जाकर असली संघर्ष शुरू हुआ।

150 महीने पर किया ढाबे में काम

राहुल तनेजा ने अपनी अब तक ज़िंदगी में हर छोटा से छोटा काम किया है। शायद इसलिए वो आज इतने बड़े हो गए है। क्योकि होने शुरू से ही मजबूरियो को समझा है। समय की अहमियत को भी जाना है। उन्होंने घर से भागने के बाद जयपुर में पेट पालने के लिए एक ढाबे पर झुटन तक उठाने का काम किया है। और लोगों के झूठे बर्तन उठाकर अपना गुज़ारा किया करते थे। और इसके लिए उन्हें महीने भर में सिर्फ150 रुपेय ही मिलते थे।

राहुल तनेजा ने 150 महीने पर किया ढाबे में काम
राहुल तनेजा ने 150 महीने पर किया ढाबे में काम

इसे भी अवश्य पढ़े:- 170 बार हुए इंटरव्यू में फैल ,नहीं मानी हार, खर्चे के लिए अख़बार तक बेचे ,और लगाया झाड़ू पोछा भी, और आज खड़ी कर दी खुद की 

जारी रखा पढ़ाई का जूनून

राहुल तनेजा ने अपनी ढाबे के काम के साथ साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। और अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने खुद से ही अपना दाखिला करवाया। और पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उनके दोस्तों ने उन्हें मोडलिंग करने की सलाह भी दी जो उनके लिए एक अनोखा सोने का सिक्का बनकर चमका। उन्हें पढ़ाई के साथ साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना पसंद था। और इसीलिए उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

खरीदी सबसे महंगी गाड़ी और 16 लाख की नंबर प्लेट

राहुल तनेजा अपने संघर्ष की वजह से तो जाने ही जाते है। लेकिन वो अपनी नंबर वन पर बने रहने की ज़िद्द के लिए भी जाने जाते है। उन्होंने सफलता के बाद 1.5 करोड़ की महंगी गाडी खरीदी। और उससे बड़ी बात है, कि उन्होंने करीब 16 लाख की नंबर प्लेट भी खरीदी। जो कि एक VIP नंबर से अंकित है।

र से भागने के बाद जयपुर में पेट पालने के लिए एक ढाबे पर झुटन तक उठाने का काम किया है।
भागने के बाद जयपुर में पेट पालने के लिए एक ढाबे पर झुटन तक उठाने का काम किया है।

इसे भी अवश्य पढ़े:- जिस दौर में औरतो का घर से निकलना तक बंद था, उसी दौर की उड़ान परी बन गयी सरला ठकराल, बन गयी भारत की पहली महिला पाइलेट

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद , ऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए जुड़े रहिये samcharbuddy के साथ, और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करना न भूले

Join WhatsApp Channel