Rohit Sharma Net Worth : कितनी है भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नेट वर्थ, सैलरी और पत्नी के बारे में जाने

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कितनी है कुल संपत्ति (Rohit Sharma Net Worth) : रोहित शर्मा आज क्रिकेट जगत में काफी जाना माना चेहरा हैं। वह अभी भारतीय क्रिकेट टीम के तीन फॉर्मेट में कप्तान है। साथ ही रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपने कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी जितवाई हैं। रोहित शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी कप्तान चुना गया है। पर क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है? आइए एक नजर डालते हैं रोहित शर्मा के नेट वर्थ पर।

रोहित शर्मा की कितनी है नेट वर्थ

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर भारत को कई मैच जितवाए हैं। उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। आज रोहित शर्मा को विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिना जाता है। फिलहाल रोहित की नेटवर्क 26 मिलियन डॉलर मतलब 214 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही मुंबई में रोहित की शानदार फ्लैट भी है। इस फ्लैट की कीमत 30 करोड रुपए है। इसके अलावा रोहित के पास 6 -7 करोड रुपए की गाड़ियां भी हैं। रोहित कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह एक विज्ञापन करने का 5 करोड रुपए चार्ज करते हैं। हबलट, एडीडास जैसी कंपनियों ने रोहित को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Jasprit Bumrah Net Worth : क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की नेट वर्थ

रोहित शर्मा नेट वर्थ
नाम रोहित शर्मा
पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा
मां का नाम पूर्णिमा शर्मा
जन्मदिन 30 अप्रैल, 1987
उम्र 36 साल
पत्नी का नाम रितिका सजदेह
बच्चे 1, समायरा
प्रोफेशन क्रिकेटर
नेट वर्थ 214 करोड़ रुपए
रिकॉर्ड्स ओडीआई में 3 दोहरे शतक
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस

पत्नी का क्या है नाम और कितने हैं बच्चे

रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सजदेह है। रितिका पहले रोहित की मैनेजर थीं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ गए और 2015 में दोनों ने शादी रचा ली। रोहित को एक बेटी भी है जिसका नाम समायरा है।

FAQs : रोहित शर्मा नेट वर्थ

रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ कितनी है?

214 करोड़ रुपए

रोहित शर्मा की पत्नी का क्या नाम है?

रितिका सजदेह

रोहित शर्मा की बेटी का क्या नाम है?

समायरा

Join WhatsApp Channel