देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति व ब्रिटिश सिंगर निक जोनस  ने 16 सितंबर 2022 को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। हाल ही में, एक्ट्रेस ने निक के बर्थडे बैश की झलकियां साझा की हैं और उनके लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।पहले तो ये जान लीजिए कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक हैं। अब ये कपल अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पति निक का बर्थडे
प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पति निक का बर्थडे

इसे भी पढ़े :- करीना कपूर खान ने पति सैफ अली खान के साथ संडे एन्जॉय करते हुए तस्वीरें शेयर की

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पति निक का बर्थडे

अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 18 सितंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने प्यारे पति निक को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। वीडियो ने हमें प्रियंका के पति निक जोनस के 30वें जन्मदिन की इनसाइड पार्टी की झलक दी,

'स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब' में आयोजित किया था।
‘स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब’ में आयोजित किया था।

जिसे एक्ट्रेस ने भव्य अंदाज में प्लान किया था। इसमें निक के परिवार और दोस्तों को बर्थडे बैश में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने पति का जन्मदिन ‘स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब’ में आयोजित किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इसे भी पढ़े :-  ड‍िलेवरी बॉय बने कपिल शर्मा करने आ रहे हैं इंप्रैस लोगो को इस फिल्म में , रिलीज हुआ फ‍िल्‍म ‘ज़्विगाटो’ का ट्रेलर

वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका ने अपने जीवन के प्यार निक के लिए एक भावनात्मक जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक जोनस।

भव्य अंदाज में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे,

प्रियंका ने निक के बर्थडे को लाइफटाइम एक्सपीरियंस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लाइव म्यूजिक से लेकर गोल्फ सेशन और मजेदार खेलों तक, पार्टी वास्तव में एक मजेदार कार्यक्रम था। निक के बर्थडे बैश से कुछ मंत्रमुग्ध करने वाली झलकियां देखें।

भव्य अंदाज में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे,
भव्य अंदाज में मनाया पति निक जोनस का बर्थडे,

हाल ही में, ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई दिख रही हैं। आइए दिखाते हैं।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy .com जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel