Abdul Karim Telgi Net Worth : कितनी संपत्ति का मालिक था अब्दुल करीम तेलगी, घर, कारें और परिवार के बारे में जाने

भारत का सबसे बड़ा स्कैमर अब्दुल करीम तेलगी जीता था लग्जरियस लाइफ। 2003 में भारत के सबसे बड़े स्कैम को करने वाला अब्दुल कितनी संपत्ति का था मलिक। नकली स्टांप छाप कर किया था 30000 करोड़ का स्कैम। जानिए कितनी संपत्ति का मालिक था अब्दुल करीम तेलगी। आईए उसके घर, कार और परिवार के बारे में जानते हैं।

कौन थे अब्दुल तेलगी

तेलगी के पिता भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे। जब वह छोटे थे तो उनके पिता की मृत्यु हो गई। तेलगी ने ट्रेनों में फल और सब्जियां बेचकर, सर्वोदय विद्यालय, एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में अपनी शिक्षा का भुगतान किया। उसके बाद वह सऊदी चला गया। 7 साल बाद जब वह भारत लौटा तो उसने नकली पासपोर्ट का धंधा किया। कुछ टाइम बाद उसने और बड़ा स्कैम करने की सोची।

Scam 2003 user review

  • उसने नकली स्टांप पेपर छपी और लोगों को धोखा दिया।
  • उसने 300 लोगों को एजेंट के रूप में नियुक्त किया। जिन्होंने बैंक को, बीमा कंपनियों और स्टॉक ब्रोकरेज सहित थोक खरीदारों को नकली सामान बेचा।
  • घोटाले का आकार लगभग 30000 करोड़ था।
  • इस केस में कई पुलिस वाले भी शामिल थे।
  • पकड़े जाने के बाद 17 जनवरी 2006 को तेलगी और उसके सारे सहयोगियों को 30 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। 28 जून 2007 को तेलगी को 13 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
  • उसे पर 10 बिलियन का जुर्माना भी लगाया गया।

तेलगी मेनिनजाइटिस से पीड़ित थे। और 23 अक्टूबर 2017 को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। वह अन्य बीमारियों के अलावा 20 साल से अधिक समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे।

जन्म 29 जुलाई 1961
खानापुर, बेलगाम, कर्नाटक, भारत
डेथ 23 अक्टूबर 2017 बेंगलुरु भारत
आपराधिक आरोप स्टांप पेपर की जालसाजी
दंड 30 वर्ष का कठोर कारावास
नेट वर्थ 17000 करोड़ इंडियन रूपीस
जीवनसाथी शाहिदा तेलगी

अब्दुल करीम तेलगी नेटवर्थ

  • 2003 में अब्दुल करीम तेलगी की कुल संपत्ति आश्चर्यजनक रूप से 17000 करोड रुपए थी।
  • कथित तौर पर उनके पास पूरे देश में 36 संपत्तियां हैं। जिनकी कीमत 100 करोड रुपए से अधिक है।
  • बताया जाता है कि उनके पास कुछ बंगले थे।
  • एक 14 एकड़  प्लॉट और कई कमर्शियल स्पेस थे।
  • उसके अलावा 13 रेंटेड रूम भी थे।

हालांकि 2017 में शाहिदा तेलगी (उनकी पत्नी) ने अदालत से अनुरोध किया किया कि वह अपने पति की सभी 9 संपत्तियों को जप्त करने की इच्छा का सम्मान करें। तेलगी ने कबूल भी किया था कि उसने कथित तौर पर तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार को भी रिश्वत दी थी। उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री छगन भुजबल और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रोशन बेग का भी नाम लिया। उसने कर्नाटक और महाराष्ट्र के शीर्ष राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों को 20 अरब रुपए का भुगतान करने की बात कबूल की थी।

अब्दुल करीम तेलगी के बारे में हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs: अब्दुल करीम तेलगी

अब्दुल करीम तेलगी की पत्नी कौन थी?

शाहिद तेलगी अब्दुल करीम तेलगी की पत्नी थी।

स्कैम 2003 किसकी लाइफ पर बेस्ड है?

स्कैन 2003 अब्दुल करीम तेलगी की लाइफ पर बेस्ड एक सच्ची कहानी है।

Join WhatsApp Channel