वर्ल्ड कप 2023 में इस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का समापन हो चुका है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। या ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय वर्ल्ड कप की छठा खिताब जीत थी। या वर्ल्ड कप को बल्लेबाजों का वर्ल्ड कप बोला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों के बल्लो से खूब रन बने। इस वर्ल्ड कप में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से लेकर ग्लेन मैक्सवेल का दोहरा शतक, सब कुछ इस वर्ल्ड कप में देखने को मिला। आईए जानते इस वर्ल्ड कप में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

1रोहित शर्मा

इस वर्ल्ड कप में छक्का लगाने का मामले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा पहले नंबर पर है। रोहित ने इस पूरे वर्ल्ड कप में पावरप्ले में काफी आक्रामक बल्लेबाजी की थी। उनके अच्छी और तेज शुरुआत की बदौलत ही भारतीय टीम पूरे विश्व कप में बड़े स्कोर बनाने में सफल रही थी। रोहित ने वर्ल्ड कप में कुल 31 छक्के लगाए। यह एक वर्ल्ड कप के संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

2. श्रेयस अय्यर

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्का मारने की सूची में श्रेयस अय्यर दूसरे स्थान पर हैं। अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए। अय्यर की सूझबूझ भरी परियों की बदौलत भारत का मध्यक्रम इस वर्ल्ड कप में मजबूत नजर आया।

3. डेविड वार्नर

छक्के मारने में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी पीछे नहीं है। वार्नर ने भी इस वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए। वार्नर के आक्रामक पारियों की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल तक पहुंच पाई थी।

रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिला आखिरी गेंद पर छक्का

मैक्सवेल भी नहीं हैं पीछे

4. ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए जाना जाता है। मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप में कई ताबड़तोड़ पारियां खेली। उन्होंने विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ा। साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। मेक्सवैल ने इस वर्ल्ड कप में कुल 22 छक्के मारे।

5. डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल इस वर्ल्ड कप में कई अच्छी पारियां खेली। उन्हें न्यूजीलैंड की टीम का मध्य क्रम का रीढ़ की हड्डी माना गया। उन्होंने भी इस वर्ल्ड कप में कुल 22 छक्के मारे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्का किसने मारे?

रोहित शर्मा ने

अगला ओडीआई विश्व कप कब होगा?

2027 में

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कितने छक्के लगाए?

31

रोहित शर्मा ने कितने छक्के लगाए?

31

Join WhatsApp Channel