बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने तोड़े ये रिकॉर्ड

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाए ये रिकॉर्ड : गुरुवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। भारत ने इस लक्ष्य को 41 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी के बदौलत भारत ने इस विश्व कप में चार मैचों में चौथी जीत दर्ज की। भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। इस मुकाबले में कोहली ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, आईए जानते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने बनाया ये रिकॉर्ड

गुरुवार को पुणे में भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। यह भारत की विश्व कप में चौथी जीत है। इस मुकाबले में भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 97 गेंद में 103 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौक एवं चार छक्के शामिल रहे। विराट का यह विश्व कप में तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ और 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। विराट वर्ल्ड कप में एक टीम के खिलाफ दो शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का यह एकदिवसीय क्रिकेट में 48 वां शतक था। वह अब सचिन से मात्र एक शतक पीछे हैं। विराट ने पुणे के मैदान पर ओडीआई में 500 रनो का आंकड़ा पार किया। वह किसी भारतीय मैदान पर 500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनी उलटफेर का शिकार, वर्ल्ड कप में बने ये रिकॉर्ड

शतक के लिए करना पड़ा इंतजार

भारत बनाम बांग्लादेश के मुकाबले में विराट कोहली ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी के बदलते भारत ने बांग्लादेश को साथ विकेट से हरा दिया। हालांकि विराट को इस शतक के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। विराट जब 95 रन पर थे तो भारत को जीत के लिए पांच रन ही चाहिए थे। केएल राहुल ने सिंगल लेने से मना कर विराट के शतक बनाने में मदद की। विराट जब 97 रनों पर थे तो भारत को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। तभी गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंक दी। हालांकि अंपायर ने इस वाइड देने से मना कर दिया। इसके अगली गेंद पर विराट ने छक्का लगाकर अपने करियर का 48 वां शतक पूरा किया।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में किसकी जीत हुई?

भारत की

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

22 अक्टूबर को

 

Join WhatsApp Channel