दक्षिण अफ्रीका बनी उलटफेर का शिकार, वर्ल्ड कप में बने ये रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप के दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड : मंगलवार को क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को हराकर बड़ा उलट फेर कर दिया। बारिश के कारण मुकाबले को 43 ओवरों का करना पड़ा। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 245 रन बनाए। 246 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। आपको बता दे कि पिछले वर्ष t20 विश्व कप में भी नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इस मुकाबले में भी कई रिकॉर्ड बने, आईए जानते हैं।

वर्ल्ड कप में अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड

मंगलवार को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बना दिया। यह नीदरलैंड के इस विश्व कप में पहली जीत है। यह जीत नीदरलैंड के विश्व कप के इतिहास में किसी टेस्ट खेलने वाले देश पर पहली जीत है। दक्षिण अफ्रीका भी इससे पहले किसी एसोसिएट देश से विश्व कप का मुकाबला नहीं हारा था। इस मुकाबले में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रनों की पारी खेली। यह उनके एकदिवसीय करियर का 14वां अर्धशतक था। वह अब नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा अर्थशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले में नीदरलैंड के लिए रॉइल्फ वेन डर मर्व ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वह इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।

Aus vs SL : श्रीलंका को हराकर आस्ट्रेलिया ने खोला जीत का खाता

इससे पहले भी नीदरलैंड से हार चुकी है दक्षिण अफ्रीका

आज एक दिवसीय वर्ल्ड कप मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया। मगर यह पहली बार नहीं है जब दक्षिण अफ्रीका को  नीदरलैंड के हाथों हार मिली है। इससे पहले 2022 T20 वर्ल्ड कप में भी नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। उसे मुकाबले में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में किसकी जीत हुई?

नीदरलैंड की

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

19 अक्टूबर को

Join WhatsApp Channel