विराट कोहली ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से लिया ब्रेक, सन्यास के संकेत

विराट कोहली सन्यास : अभी हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का समापन हुआ है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। यह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की छठी खिताब जीत है। वर्ल्ड कप के बाद भारत के कई सीनियर खिलाड़ी छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली भी इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां व्यतीत कर रहे हैं। उनके साथ भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय लंदन में ही हैं। वहीं भारतीय टीम का एक दल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला खेल रहा है। यह खबर आ रही है कि विराट कोहली ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा की है। आईए जानते हैं क्या विराट कोहली सच में व्हाइट बॉल क्रिकेट से सन्यास लेंगे?

क्या विराट कोहली लेंगे व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। इस समय विराट कोहली भी अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टी मना रहे हैं। इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा या खबर आएगी कोहली अब सफेद बॉल क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेंगे। उन्होंने बीसीसीआई को यह ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह सफेद गेंद से क्रिकेट खेलने में कब वापसी करेंगे। विराट कोहली को लिमिटेड ओवर क्रिकेट का बादशाह माना जाता है। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज खेलेगा। उसे दौर में T20, एकदिवसीय एवं टेस्ट श्रृंखलाएं खेली जाएगी।

विराट कोहली शायद ही T20 और एकदिवसीय श्रृंखला खेले। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। हालांकि यह ब्रेक की अवधि अभी स्पष्ट नहीं है किंतु एक्सपर्ट्स ने यह कहा है कि विराट कोहली सन्यास नहीं लेंगे अपितु वह यह इस ब्रेक के बाद अच्छी तरह से फ्रेश होकर क्रिकेट में और दमदार वापसी करेंगे।

ऋतुराज गायकवाड शतक

वर्ल्ड कप में किया था अच्छा प्रदर्शन

विराट ने अभी खत्म हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में 700 से अधिक रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक भी जड़े। विराट को उनकी शानदार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी मिला था।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : विराट कोहली सन्यास

विराट कोहली ने एक दिवसीय मुकाबलों में कितने शतक लगाया है?

50

विराट कोहली का जन्मदिन कब है?

5 नवंबर

विराट कोहली की बेटी का क्या नाम है?

वमिका

विराट कोहली की बेटी

वमिका

Join WhatsApp Channel