शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ी, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मुकाबला

डेंगू की चपेट में आए शुभमन गिल, चेन्नई के अस्पताल में कराया गया भर्ती : 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई है। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को इस मुकाबले और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले एक करारा झटका लगा है। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल इन दोनों मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। डेंगू की चपेट में आने के कारण उनकी तबीयत काफी खराब हो गई है।

शुभमन गिल को करवाया गया अस्पताल में भर्ती

11 अक्टूबर को भारत बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का इस मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। गिल डेंगू की चपेट में आ गए थे जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। उन्हें फिलहाल चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलेगा। इस मुकाबले के लिए भी गिल का खेलने अभी तय नहीं माना जा रहा है। डेंगू के कारण गिल का प्लेटलेट काउंट गिर गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी उनकी निगरानी कर रही है।

World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से दी मात

2023 में शानदार फार्म में हैं गिल

शुभमन गिल 2023 में बहुत ही अच्छे फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल ओडीआई में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस वर्ष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल ओडीआई मैचों में चार शतक लगाए हैं। ऐसे में गिल का भारतीय टीम से बाहर होना भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। अगर गिल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले तक ठीक नहीं होते हैं तो यह भारत के विश्व कप अभियान को खतरे में डाल सकता है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : वर्ल्ड कप 2023

वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कब है?

14 अक्टूबर

विश्व कप में भारत का अगला मैच किसके खिलाफ है?

अफगानिस्तान

इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

बाबर आजम

Join WhatsApp Channel