World Cup 2023 : न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से दी मात

वर्ल्ड कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से हराया : 5 अक्टूबर से क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। सोमवार को हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 322 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 223 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अब अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को हराया

सोमवार को विश्व कप में न्यूजीलैंड बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला खेला गया। या मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 322 रन बना डाले। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। यंग के अलावा कप्तान टॉम लैथम और रचिन रविंद्र ने भी अर्धशतक लगाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे। अंत में नीदरलैंड की टीम 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड की ओर से कॉलिन एकरमैन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सैंटनर ने 5 विकेट लिए। उनको इस प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार मिला। इस 99 रन की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अंक तालिका में पहला स्थान बरकरार रखा है।

World Cup 2023 : श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में टूटे ये रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड हाईलाइट

  • नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
  • न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 322 रन बनाए
  • न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने सर्वाधिक 70 रन बनाए।
  • 323 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए नीदरलैंड की टीम 223 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
  • मिचेल सेंटनर ने इस मुकाबले में 5 विकेट चटकाए।
  • उनको इस प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।
  • न्यूजीलैंड अभी भी विश्व कप की अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है।

FAQs : न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड

न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड के मुकाबले में किसकी जीत हुई?

न्यूजीलैंड की

इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किसे मिला?

मिचेल सेंटनर

वर्ल्ड कप में भारत का अगला  मुकाबला कब है?

11 अक्टूबर

Join WhatsApp Channel