Shubman Gill : शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक, अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने ओडीआई करियर का जड़ा पांचवा शतक : बीते रात श्रीलंका के कोलंबो में भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला खेला गया। यह एशिया कप में सुपर 4 का आखिरी मुकाबला था। इस मुकाबले को बांग्लादेश में 6 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। 266 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 259 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। यह बांग्लादेश की भारत पर एशिया कप में 10 सालों में पहली जीत है। इस मुकाबले में भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा। हालांकि उनके शतक के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस शतक की बदौलत उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, आइए जानते हैं।

शुभ्मन गिल ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। उन्होंने 133 गेंद में 121 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 08 चौके और 5 छक्के लगाए। गिल जब तक क्रीज पर थे, भारतीय टीम की जीत की उम्मीद बनी हुई थी। उन्होंने अपने ओडीआई करियर का पांचवा शतक जड़ कर बता दिया कि युवा बल्लेबाजों में क्यों वह सबसे उत्तम हैं। इस शतक के साथ ही गिल 2023 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 रन नहीं बनाया है। गिल ने इस वर्ष अपना छठा शतक जड़ा। 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक उनके नाम ही है।

ICC Rankings : शुभमन गिल ने विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में छोड़ा पीछे

बल्लेबाजी रैंकिंग में भी दूसरे नंबर पर है गिल

आईसीसी ने हाल ही में बल्लेबाजों की रैंकिंग घोषित की। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के बल्लेबाजों की सूची में गिल दूसरे पायदान पर हैं। वह पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से कुछ अंक ही पीछे हैं। और जैसा उनका फॉर्म है उन्हें बाबर आजम को पीछे छोड़ते देर नहीं लगेगी।

FAQs : शुभमन गिल – Shubman Gill

शुभमन गिल की उम्र कितनी है?

22 वर्ष

शुभ्मन गिल के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में कितने शतक हैं?

5

शुभ्मन गिल किस राज्य से आते हैं?

पंजाब

Join WhatsApp Channel