रिंकू सिंह के छक्का ने तोड़ा मीडिया बॉक्स कांच

रिंकू सिंह छक्का : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच T20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला गया। या मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की ओर से इस मैच में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में 39 गेंद में 68 रन बनाए। यह उनके करियर का पहला अर्थशतक है। इस दौरान रिंकू सिंह ने 19वे ओवर में एक छक्का मारा जो मीडिया बॉक्स की कांच को जाकर लगा। आईए जानते हैं इस पर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया।

रिंकू सिंह के छक्का ने तोड़ा मीडिया बॉक्स का कांच

मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में 19.3 ओवर में 180 रन बनाने में सफल रही। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 39 गेंद का सामना किया। उनकी पारी में 9 चौके एवं दो छक्के शामिल रहे। पहली पारी के 19 में ओवर में रिंकू सिंह ने ईडन मार्क्रम को लगातार दो छक्का जड़ा। इसमें से एक छक्का सीधा मीडिया बॉक्स की कांच को जाकर लगा। गेंद के लगने से कांच में दरार आ गई। रिंकू सिंह के छक्के की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोगों ने रिंकू सिंह को काफी ताकतवर बताया। उनकी बल्लेबाजी को देखकर उन्हें भारतीय टीम का भविष्य बताया जा रहा है।

पिछले कुछ मुकाबले से रिंकू सिंह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। छक्के मारने की काबिलियत रिंकू में बहुत पहले से ही है। उन्होंने आईपीएल में एक मुकाबले में अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी।

आईपीएल 2024 नीलामी

सूर्या भी नहीं रहे पीछे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 19.3 ओवर में 180 रन बना दिए। इस मुकाबले में भारत के दोनों ओपनर बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा। उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंद में 56 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

रिंकू सिंह आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?

केकेआर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 में भारतीय टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

सूर्यकुमार यादव

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट श्रृंखला कब से शुरू होगी?

26 दिसंबर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

26 दिसंबर

Join WhatsApp Channel