Quinton De Kock Retirement : वर्ल्ड कप 2023 के बाद अफ्रीका के प्लेयर क्विंटन डी कॉक आदि से होंगे रिटायर

क्विंटन डी कॉक रिटायरमेंट(Quinton De Kock Retirement) : साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत से लिया रिटायरमेंट। वर्ल्ड कप 2023 के बाद ले लेंगे रिटायरमेंट। जानिए क्विंटन डी कॉक रिटायरमेंट के बारे में। पढ़ते रहिए।

क्विंटन डी कॉक रिटायरमेंट

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पुष्टि की है कि वह भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले आगामी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक 30 साल के डि काक ने 2013 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। दरअसल मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था। इस टीम में क्विंटन डि काक को जगह मिली। लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने फैसले से साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दे दिया।

नाम क्विंटन डी कॉक
जन्म 17 दिसंबर 1992
जॉन्सबर्ग, ट्रांसवाल, साउथ अफ्रीका
निकनेम क्वीनी,QDK
बल्लेबाजी बाएं हाथ से
भूमिका विकेटकीपर-बैटर
राष्ट्रीय पक्ष दक्षिण अफ्रीका

IND VS PAK Asia cup

डी कॉक का करियर

  • अपने इस 10 साल के करियर में उन्होंने 140 वनडे मैच खेले।
  • इस फॉर्मेट में बाए हाथ के डी कॉक के नाम 44.85 की औसत से 5966 वन्डे रन है। जिसमें 17 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है।
  • डी कॉक के नाम इस प्रारूप में 197 शिकार (183 कैच ,14 स्टंपिंग) भी है।
  • डी कॉक ने 50 ओवर के क्रिकेट में अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी। और 1000 रन (21 पारियों) मे बनाने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बने।
  • उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में अपना करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी- 178 रन- खेली और 2020 से 2021 में टीम की कप्तानी की।
  • इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। और अब इनसे उम्मीद है कि वह T20 क्रिकेट में लंबे समय तक सक्रिय रहेंगे।

डी कॉक को सराहा

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट डायरेक्टर हनोक नक्वे ने क्विंटन डि काक की दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा “अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर डी काक ने कई सालों तक टीम में अहम भूमिका निभाई। यहां तक की उन्होंने कप्तान के तौर पर भी बागडोर संभाली। यह कैसा सम्मान है जो बहुत कम लोगों को मिलता है।”

क्विंटन डी कॉक रिटायरमेंट के बारे में हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : क्विंटन डी कॉक रिटायरमेंट

क्विंटन डी काॅक किस देश के प्लेयर है?

विकेट कीपर और बल्लेबाज क्विंटन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट प्लेयर है।

क्विंटन डी कॉक की नेटवर्थ कितनी है?

डी कॉक की नेटवर्क 11 मिलीयन डॉलर्स है।

Join WhatsApp Channel