जानिए ODI World Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी कौन है

ओडीआई वर्ल्ड कप में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के : 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ ओडीआई विश्व कप शुरू होने जा रहा है। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। इस विश्व कप को लेकर दर्शकों एवं फैंस में उत्साह चरम पर है। आईसीसी भी इस वर्ल्ड कप के तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। कितने मैचों के तो पूरे टिकट बिक भी गए हैं। ओडीआई फॉर्मेट स्थिर गति से रन बनाने के लिए जाना जाता है किंतु इस फॉर्मेट में भी कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। विश्व कप आने वाला है तो आईए जानते हैं ओडीआई वर्ल्ड कप में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के।

किस खिलाड़ी ने लगाए हैं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप आने वाला है। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता एकदम चरम पर है। ओडीआई फॉर्मेट को सिंगल एवं चौकों का गेम कहा जाता है। किंतु इस फॉर्मेट में भी कई धुरंधर खिलाड़ियों ने छक्के मार कर अपनी छाप छोड़ी है। इस सूची में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। गेल को यूं तो T20 क्रिकेट का बादशाह माना जाता है किंतु ओडीआई में भी उन्होंने कई अच्छे प्रदर्शन किए हैं। क्रिस गेल ने ऑडी विश्व कप में कुल 49 छक्के जड़े हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के जादूगर एबी डीविलियर्स का नाम है। मिस्टर 360 डिग्री ने विश्व कप में कुल 37 छक्के लगाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची पर।

गौतम गंभीर का वीडियो हुआ वायरल, दिखाई मिडिल फिंगर

ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस गेल 49
एबी डीविलियर्स 37
रिकी पॉन्टिंग 31
ब्रैंडन मैक्कुलम 29
हर्सल गिब्स 28
सनथ जयसूर्या 27
सचिन तेंदुलकर 27
इयोन मोर्गन 26
सौरव गांगुली 25
एरॉन फिंच 24
मार्टिन गुप्टिल 24

भारतीय खिलाड़ियों में से इस सूची में किसका नाम है ऊपर

भारतीय खिलाड़ियों की अगर बात करें तो ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लगाए हैं। उन्होंने विश्व कप में कुल 27 छक्के लगाए हैं। इसके बाद सौरव गांगुली का नाम है जिन्होंने 25 छक्के जड़े हैं। उनके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है जिन्होंने 23 छक्के लगाए हैं। रोहित के पास इस वर्ल्ड कप में इस रिकार्ड को तोड़ने का मौका रहेगा। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 एवं युवराज सिंह ने 13 छक्का लगाएं है वर्ल्ड कप में।

FAQs : ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

ओडीआई विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं?

क्रिस गेल ने

एबी डी विलियर्स ने ओडीआई वर्ल्ड कप में कितने छक्के लगाए हैं?

37

भारतीय खिलाड़ियों में ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का किसने मारा है?

सचिन तेंदुलकर ने

Join WhatsApp Channel