गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में फिर जीता गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने एशियाई गेम्स के जैवलिन थ्रो में जीता स्वर्ण पदक : 23 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 खेला जा रहा है। इस बार एशियाई खेलों की मेजबानी चीन का हांगझोऊ शहर कर रहा है। एशियाई खेलों में इस पर 10000 से भी अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके साथ-साथ इसी प्रतिस्पर्धा में किशोर जेना ने भी सिल्वर मेडल जीता। भारत ने अभी तक इस एशियाई खेलों में 81 पदक जीत लिए हैं। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का यह एशियाई खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल जारी है। भारत के एथलीट इन खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज भारत को जैवलिन थ्रो में दो मेडल हासिल हुए। नीरज चोपड़ा ने फिर से एक बार कारनामा कर दिया। उन्होंने एशियाई गेम्स के जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित महसूस करवाया। उनके साथ-साथ भारत के ही किशोर जेना ने इसी प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। ऐसा पहली बार हुआ है कि एशियाई गेम्स में भारत के जैवलिन थ्रो में दो पदक आए। नीरज ने 88.88 मीटर दूरी भाला फेंक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।

Asian games 2023 : दसवे दिन भारत ने जीते दो गोल्ड

किशोर जेना ने भी जीता रजत पदक

बुधवार को भारत को जैवलिन थ्रो में दोहरी सफलता मिली। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता, वहीं इसी प्रतिस्पर्धा में भारत के किशोर जेना ने रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.88 मीटर रहा। वहीं किशोर जेना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87.54 मीटर भाला फेंक कर दिया। भारत की कुल मेडल टैली अब 81 मेडल पर पहुंच गई है जो कि एशियाई गेम्स में अभी तक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : नीरज चोपड़ा

एशियन गेम्स के जैवलिन थ्रो में किसने स्वर्ण पदक जीता?

नीरज चोपड़ा

एशियाई खेलों में जैवलिन थ्रो में दूसरा स्थान किसे मिला?

किशोर जेना

Join WhatsApp Channel