Asian games 2023 : दसवे दिन भारत ने जीते दो गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 के दसवें दिन भारत ने जीते दो गोल्ड मेडल : 23 सितंबर से एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत हो गई है। यह एशियाई खेलों का 19वा संस्करण है। इस बार एशियाई खेल चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। एशियन गेम्स में इस बार 10000 से भी अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार, 3 अक्टूबर को एशियाई खेलों का दसवां दिन था। इस दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा भारत को दो रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक भी प्राप्त हुए। अब भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आईए जानते हैं एशियन गेम्स 2023 के दसवें दिन के हाइलाइट्स।

एशियन गेम्स के दसवें दिन भारत को मिले दो गोल्ड

चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों का 19वां संस्करण खेला जा रहा है। 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स का दसवां दिन था। इस दिन भारत ने कुल 9 मेडल अपने नाम की है जिसमें दो गोल्ड मेडल भी शामिल थे। पहला गोल्ड पारूल चौधरी ने 5000 मीटर रेस में जीता। उनके अलावा अनु रानी ने महिलाओं की भाला फेक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होंने 62.92 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स में उनका दूसरा पदक है।भारत को एथलेटिक्स में कल 6 मेडल प्राप्त हुए।

एशियाई खेलों के नवें दिन भारत ने जीते कुल 7 मेडल

नीरज चोपड़ा का भी गोल्ड लगभग पक्का

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा का भी एशियाई खेलों में गोल्ड लगभग पक्का हो गया है। नीरज के सबसे प्रमुख प्रतिस्पर्धी पाकिस्तान के अरशद नसीम ने एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। नसीम ने कंधे की दर्द के कारण एशियाई खेलों में भाग लेने से मना कर दिया है। ऐसे में नीरज चोपड़ा का गोल्ड अब लगभग तय माना जा रहा है। अभी तक हुए प्रतिस्पर्धा में नसीम ने नीरज को कड़ी टक्कर दी थी। अरशद नसीम के एशियाई खेलों में हिस्सा न लेने पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि नसीम उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और उनका एशियाई खेलों में भाग ना लेना काफी निराशाजनक खबर है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियाई खेल

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने दसवें दिन कुल कितने पदक जीते?

9

एशियाई खेलों के दसवें दिन भारत को कितने गोल्ड मेडल मिले?

2

Join WhatsApp Channel