Asian games 2023 : एशियाई खेलों के नवें दिन भारत ने जीते कुल 7 मेडल

एशियन गेम्स 2023 के नवें दिन भारत ने जीते सात मेडल : 23 सितंबर से एशियाई खेलों का शुरुआत हो गया है। इस बार यह एशियन गेम्स का 19वा संस्करण है। एशियाई खेल इस बार चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। एशियन गेम्स में इस बार 10000 से भी अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।  एशियाई खेलों के नौवे दिन भारतीय दल ने कुल 7 मेडल अपने नाम किये। भारत को आज स्टीपलचेस, रोलर स्केटिंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में सफलता मिली। भारत की मेडल टैली अब 60 पर पहुंच गई है। आईए एक नजर डालते हैं एशियन गेम्स के नौवे दिन क्या-क्या हुआ।

एशियन गेम्स में टेबल टेनिस में भारत ने रच डाला इतिहास

एशियन गेम्स 2023 चीन के हांगझोऊ में खेला जा रहा है। एशियाई खेलों का नवां दिन भारत के लिए सफलता पूर्ण रहा। आज के दिन भारत में कुल 7 मेडल अपने नाम किये। भारतीय टीम ने टेबल टेनिस के महिला डबल्स में ब्रॉन्ज जीत कर इतिहास रच दिया। सुतीर्था मुखर्जी एवं अहिका मुखर्जी की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक दिलवाया। इन दोनों की जोड़ी को सेमीफाइनल में नॉर्थ कोरिया के खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। किंतु इसके बावजूद यह दोनों कहां से पदक जीतने में सफल रहे। इनकी जोड़ी भारत के ओर से एशियन गेम्स में टेबल टेनिस के डबल्स स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

भारत ने आठवें दिन रचा इतिहास, एक दिन में जीते 15 मेडल

हॉकी की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स में आज भारतीय हॉकी टीम का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला था। इस मुकाबले को भारत ने 12 -0 से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत की ओर से मंदीप सिंह एवं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन-तीन गोल दागे। भारत को आज स्टेपलचेज में एक सिल्वर एवं एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वही रोलर स्केटिंग में भी भारतीय टीम को दो ब्रॉन्ज मेडल मिले।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एशियाई खेल 2023

भारत को एशियाई खेलों के नौवे दिन कितने मैडल मिले?

7

भारत में हॉकी के मुकाबले में किसको हराया?

बांग्लादेश

Join WhatsApp Channel