क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अगला आईपीएल

एमएस धोनी आईपीएल : हाल ही में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का समापन हुआ है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप के खत्म होते ही चारों ओर आईपीएल के चर्चे शुरू हो गए। आपको बता दे कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए 19 दिसंबर को नीलामी होनी है। यह नीलामी इस बार दुबई में होगी। बीते रविवार सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन एवं रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। आईपीएल का आगामी सीजन मार्च 2024 में शुरू होगा। इसी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने रिटेन एवं रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। आईए जानते हैं क्या एमएस धोनी खेलेंगे अपना अगला आईपीएल?

क्या एस धोनी खेलेंगे अगला आईपीएल

क्रिकेट वर्ल्ड कप के समाप्त होते ही लोगों पर आईपीएल का खुमार चढ़ चुका है। चारों ओर अब आईपीएल के ही चर्चे हैं। हाल ही में सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन एवं रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। साथ ही टीमों के बीच अदला-बदली एवं व्यापार किया के खिलाड़ियों का भी नाम उजागर किया गया। इसी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि इस सूची में सबसे पहला नाम एम एस धोनी का था। इसका यह मतलब है कि चेन्नई के थाला एमएस धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे। यह खबर आते ही सीएसके के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग धोनी को एक बार फिर ग्राउंड पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

शानदार रहा है आईपीएल करियर

एमएस धोनी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने सीएसके को पांच आईपीएल ट्राफियां जितवाई है। साथ ही उन्होंने ढाई सौ मैच भी खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का सफलतम कप्तान माना जाता है। आईए एक नजर डालते हैं उनके आईपीएल के आंकड़ों पर।

ऋतुराज गायकवाड ने लगाया शतक, जीते फैंस के दिल

एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
मैच 250
रन 5082
50 24
स्ट्राइक रेट 135
औसत 38
उच्च स्कोर 84
4 349
6 239

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : एमएस धोनी

एम एस धोनी का जन्म स्थान कहां है?

रांची

धोनी की पत्नी का नाम क्या है?

साक्षी धोनी

एमएस धोनी की बेटी का क्या नाम है?

जीवा धोनी

धोनी की बेटी का क्या नाम है?

जीवा धोनी

Join WhatsApp Channel