आईपीएल की नीलामी में खर्च करने के लिए मुंबई इंडियंस के पर्स में बचे हैं इतने रुपए

मुंबई इंडियंस पर्स : क्रिकेट वर्ल्ड कप खत्म होते ही आप लोगों पर आईपीएल का खुमार चढ़ चुका है। बीसीसीआई भी आगामी आईपीएल को एक बड़ा इवेंट बनाने की तैयारी में जुट गया है। आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को होगी। यह नीलामी इस वर्ष दुबई में होगी। बीते रविवार को सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन एवं रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। साथ ही आपस में व्यापार या अदला-बदली किए गए खिलाड़ियों की भी सूची जारी हुई। इन सब में सबसे बड़ा नाम हार्दिक पांड्या का था। पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 15 करोड रुपए में खरीद लिया। आईए जानते हैं इस डील के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में नीलामी में खर्च करने के लिए कितने रुपए बचे हैं।

नीलामी में खर्च करने के लिए मुंबई इंडियंस के पर्स में है इतने रुपए

आईपीएल 2024 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। बीसीसीआई आईपीएल को एक मेगा इवेंट बनाने की कोशिश में जुट गया है। 19 दिसंबर को आगामी आईपीएल सीजन की नीलामी होनी है। इसी क्रम में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिलीज एवं रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की। व्यापार एवं अदला-बदली किए गए खिलाड़ियों का भी नाम उजागर हुआ। मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटन से हार्दिक पांड्या को पैसे देकर खरीद लिया। यह डील 15 करोड रुपए में हुई। फिर पिछले साल 17 करोड रुपए में खरीदे गए कैमरन ग्रीन को आरसीबी को बेच दिया। ग्रीन को बेचने के बाद मुंबई के पास पांड्या को खरीदने के लिए पैसे आ गए।

इन सभी डील के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में अभी कुल 17.75 करोड़ रुपए बचे हैं। इन पैसों को मुंबई की टीम नीलामी में खर्च कर सकती है। मुंबई इंडियंस के पास अभी कुल 8 खिलाड़ियों की जगह बची है।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस का कप्तान बना ये खिलाड़ी

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

  • मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले साल 17 करोड़ में खरीदे गए ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टीम से रिलीज कर दिया है।
  • उन्हें आरसीबी ने इतने ही रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
  • इसके अलावा मुंबई ने जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन क्रिस जॉर्डन, अरशद खान इत्यादि को भी अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।
  • जोफ्रा आर्चर इस साल नीलामी का हिस्सा बनेंगे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com पर आए।

FAQs : आईपीएल

आईपीएल का आगामी सीजन कब से शुरू होगा?

मार्च 2024

आईपीएल में मुंबई की कप्तानी कौन करता है?

रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या आईपीएल में किस टीम में हैं?

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या आईपीएल टीम

मुंबई इंडियंस

Join WhatsApp Channel