दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दौरे के लिए भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर

दक्षिण अफ्रीका दौरा : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में T20 श्रृंखला की समाप्ति हुई है। इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 – 1 से मात दे दी। इस श्रृंखला के खत्म होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका की T20 श्रृंखला की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। T20 में भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। भारतीय टीम की दृष्टिकोण से दक्षिण अफ्रीका द्वारा काफी अहम है। T20 टीम में भारत के नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस श्रृंखला में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। आईए जानते हैं वह कौन से भारतीय खिलाड़ी हैं जिन पर सभी की निगाहें बनी रहेंगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरा पर इन भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

1. सूर्यकुमार यादव

दक्षिण अफ्रीका दौरा पर भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और भारत को विजई बनाया था। वह फिलहाल T20 में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भी हैं। उनसे बल्ले से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इस श्रृंखला के नतीजे पर उनके भविष्य की कप्तानी निर्भर करेगी।

2. ऋतुराज गायकवाड

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाजसेवी सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस श्रृंखला में किसी बल्लेबाज के द्वारा सर्वाधिक रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उनकी उन पर सब की निगाहें बनी रहेंगी। आगामी t20 विश्व कप के लिए सलामी बल्लेबाजों की सूची में उनकी भी दावेदारी रहेगी। गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में एक शानदार शतक भी जड़ा था।

रवि बिश्नोई

इस गेंदबाज पर रहेगी सब की निगाहें

3. रवि बिश्नोई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक विकेट लिए थे। उन्होंने उस सीरीज में 9 विकेट चटकाए थे। इस कारण से उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज का भी पुरस्कार मिला था। आगामी T20 वर्ल्ड कप में रवि बिश्नोई अहम भूमिका अदा करेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरा पर उनका प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com पर आए।

FAQs : दक्षिण अफ्रीका दौरा

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय T20 टीम की कप्तानी कौन करेगा?

सूर्य कुमार यादव

भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा कब से शुरू हो रहा है?

10 दिसंबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तानी कौन करेगा?

रोहित शर्मा

Join WhatsApp Channel