भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

भारतीय महिला टेस्ट : शनिवार को भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच टेस्ट मुकाबले का समापन हुआ। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 428 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम की पहली पारी 136 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी 186 रनों पर घोषित कर दी। 478 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 131 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। आईए एक नजर डालते हैं भारतीय महिला टीम की टेस्ट जीत की हाईलाइट पर।

भारतीय टीम ने अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के

मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच इकलौता टेस्ट मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 347 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले पारी में बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत का यह निर्णय काफी अच्छा रहा और टीम 428 रन बनाने में सफल रही। पहली पारी में भारत की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड की टीम की पहली पारी 136 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पहले पारी में पांच विकेट चटकाए। इसके बाद दूसरी पारी भारतीय महिला टीम ने 186 रनों पर घोषित कर दी। चौथी पारी में इंग्लैंड को 478 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 131 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर इस पारी में चार विकेट लिए। दीप्ति नाम मुकाबले में कुल 87 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। भारत ने यह मुकाबला 347 रनों से जीता जो महिला टेस्ट के इतिहास में सर्वाधिक है।

मुंबई इंडियंस कप्तान

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट हाइलाइट्स

  • इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
  • भारतीय टीम ने पहली पारी में 428 रन बनाए।
  • इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 136 रनों पर ऑल आउट हो गई।
  • दूसरी पारी भारतीय टीम ने 186 रन पर घोषित कर दी।
  • 478 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 131 रनों पर ही सिमट गई।
  • 347 रनो से इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।
  • दीप्ति शर्मा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद  ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : टेस्ट क्रिकेट

भारतीय महिला टेस्ट टीम की कप्तान कौन हैं?

हरमनप्रीत कौर

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में किसकी जीत हुई?

भारत की

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

दीप्ति शर्मा को

Join WhatsApp Channel