भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20 हाईलाइट्स

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20 : भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। मंगलवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 180 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस लक्ष्य को पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईए एक नजर डालते हैं इस मुकाबले की हाइलाइट्स पर।

दक्षिण अफ्रीका ने लहराया विजई परचम

मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और भारत के दोनों ओपनर बिना खाता खोले पवेलियन में लौट गए। हालांकि इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्थशतकीय पारी खेल कर भारत को संकट से उबारा। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी 68 रनों की पारी खेली। अंत में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 180 रन बनाने में सफल रही। इसके बाद बारिश आ गई और दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी अच्छी रही और रीजा हेंड्रिक्स ने पावर प्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

दक्षिण अफ्रीका के सभी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 14 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। तबरेज शम्सी को उनकी किफायती गेंदबाज के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। आपको बता दे की श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

ऋषभ पंत 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा T20 हाइलाइट्स

  • इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 19.3 ओवर में 180 रन बनाए।
  • इसके बाद बारिश आ गई जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
  • तबरेज शम्सी को उनकी किफायती गेंदबाज के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे T20 में किसकी जीत हुई?

दक्षिण अफ्रीका की

इस श्रृंखला का अगला T20 मुकाबला कब है?

14 दिसंबर

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

तबरेज शम्सी

Join WhatsApp Channel