भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 रद्द

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 : भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। इस दौर की शुरुआत 10 दिसंबर रविवार को हुई। रविवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला डरबन में खेला गया। इस मुकाबले को बिना एक भी गेंद खेलें बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। डरबन में पहले से ही बारिश की आशंका थी। इस मैच में बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हो पाया। इस मैच के न होने से खिलाड़ियों में निराशा नजर आई। आईए जानते हैं पहले T20 रद्द होने पर खिलाड़ियों एवं दिग्गजों ने क्या कहा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 रद्द

रविवार को डरबन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला खेला जाना था। इस मुकाबले से भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत होती। हालांकि बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि टॉस भी संभव नहीं हो पाया। इस मैच के न होने से खिलाड़ियों एवं दर्शकों में निराशा नजर आई। इस श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्क्रम के हाथों में होगी। इस मुकाबले के रद्द होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यहां उन्हें ऐसी बारिश की उम्मीद नहीं थी।

पूरी टीम का लक्ष्य अब अगले T20 में जीत दर्ज करने पर होगा। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी ट्वीट कर इस मैच के न होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका मे अगर मैच करवाना है तो मानसून के सीजन में डरबन में ना कराएं।

गंभीर और श्रीसंत

कब है अगला मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के T20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। पहले मुकाबले के संभव न हो पाने से यह मुकाबला अब काफी अहम हो गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में दोनों टीम में कैसा प्रदर्शन करती है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की असली परीक्षा इसी सीरीज में होगी।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com पर आए।

FAQs : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले T20 का नतीजा क्या रहा?

रद्द

इस श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

सूर्य कुमार यादव

दूसरा T20 मुकाबला कब है?

12 दिसंबर

दूसरा T20

12 दिसंबर

Join WhatsApp Channel