भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरी T20 में बने ये रिकॉर्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरी T20 रिकॉर्ड : मंगलवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में जान डाल दी है। हालांकि भारत अभी भी सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर 2 – 1 से आगे है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को अंतिम ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के इस तीसरी T20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले। आईए जानते हैं इस मुकाबले में कौन से रिकॉर्ड बने।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरी T20 में बने कई रिकॉर्ड

मंगलवार को गुवाहाटी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T20 मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत फिर भी पांच मैचों की इस श्रृंखला में 2 – 1 से आगे है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरी T20 मुकाबले में कई रिकॉर्ड देखने को मिले। भारत में इस मुकाबले में 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह भारत की तीन T20 में लगातार तीसरी बार 200 से ज्यादा रनों का स्कोर है। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 123 रनों की पारी खेली। यह T20 इतिहास में भारत के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। भारत के लिए एक मुकाबले में उनसे ज्यादा रन सिर्फ शुभमन गिल ने बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 222 रनों का लक्ष्य हासिल किया। भारत के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य भेदन है।

आईपीएल की नीलामी में खर्च करने के लिए मुंबई इंडियंस के पर्स में बचे हैं इतने रुपए

छा गए ग्लेन मैक्सवेल

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल। उन्होंने इस मैच में 48 गेंद में 104 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और आठ छक्के लगाए। उन्होंने अपना शतक 47 गेंद में पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 में सबसे तेज शतक है। उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 28 रनों की कप्तानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। यह लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे T20 मुकाबले में किसकी जीत हुई?

ऑस्ट्रेलिया की

इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने कितने रन बनाए?

104

इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तानी कौन कर रहा है?

मैथ्यू वेड

Join WhatsApp Channel