IND vs AFG : रोहित शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में भारत बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले में रोहित शर्मा ने लगाया शतक : बुधवार को विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। भारत में इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर अपनी बादशाहत कायम की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 272 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 35 ओवरों में ही हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आईए जानते हैं इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने कौन से रिकॉर्ड तोड़े।

रोहित शर्मा ने शतक बनाकर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 84 गेंद में कुल 131 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। रोहित का यह विश्व कप में सातवां शतक है। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ विश्व कप में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित का यह विश्व कप की दूसरी पारी तीसरा शतक है। ऐसा करने वाले भी वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के दौरान रोहित ने 5 छक्के लगाए। ऐसा करते हुए वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्हें क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। रोहित ने इस मुकाबले में 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 72 गेंद में शतक लगाया था।

2028 Olympics : 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट

कोहली का भी चला बल्ला

भारत बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले में विराट कोहली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में नाबाद रहते हुए 56 गेंद में 57 रन बनाए। विराट की पारी में 6 चौके शामिल रहे। या मुकाबला दिल्ली में खेला गया जो कोहली का होम ग्राउंड है। ऐसे में यहां पर कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना दर्शकों के दिल को छू गया।

FAQs : भारत बनाम अफगानिस्तान

भारत बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले में किसकी जीत हुई?

भारत की

विश्व कप में किस भारतीय ने सबसे तेज शतक लगाया है?

रोहित शर्मा

विश्व कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान

Join WhatsApp Channel