बेन स्टोक्स ने खेली 182 रनों की पारी, तोड़े कई रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी : फिलहाल इंग्लैंड में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का ओडीआई श्रृंखला चल रहा है। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के कैनिंग्टन ओवल मैदान में खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ और ट्रेंट बोल्ट ने इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटके दिए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। उन्होंने इंग्लैंड की पारी को संभाला ही नहीं बल्कि एक अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया। स्टोक्स ने 124 गेंद में 182 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत इंग्लैंड ने 368 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। न्यूजीलैंड की टीम 181 रनों से यह मुकाबला हार गई। इस पारी के साथ ही स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, आइए जानते हैं।

बेन स्टोक्स ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे मुकाबले ने स्टोक्स ने 182 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 368 रन बना सकी। इस पारी के बदौलत स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब इंग्लैंड के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ स्कोर उनके नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जेसन रॉय के नाम दर्ज था जिन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रनों की पारी खेली थी। स्टोक्स ने अपने 182 रनों की पारी में कुल 15 चौक एवं 9 छक्के जड़े। स्टोक्स 45वे ओवर में आउट हुए और यदि वह आउट नहीं होते तो दोहरा शतक जड़ ही देते। वह ऐसा कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज होते। फिलहाल इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर उनके नाम दर्ज हो गया है।

ICC Rankings

एकदिवसीय में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
रोहित शर्मा 264
मार्टिन गुप्टिल 237*
वीरेंद्र सहवाग 219
क्रिस गेल 215
फखर जामन 210

डेविड मलान का भी चला बल्ला

बेन स्टोक्स के साथ-साथ इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने भी अच्छी पारी खेली। मलान ने 95 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली। उन्होंने स्टॉक्स के साथ 199 रनों की साझेदारी भी निभाई। इन दोनों की परियों के बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 368 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 187 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम ने यह मुकाबला 181 रनों से जीत लिया और चार मैचों की सीरीज में 2 -1 की बढ़त बना ली है।

FAQs : बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स का सर्वाधिक ओडीआई स्कोर क्या है?

182

इंग्लैंड के ओडीआई टीम का कप्तान कौन है?

जॉस बटलर

इंग्लैंड के लिए ओडीआई में सर्वाधिक स्कोर किसका है?

बेन स्टोक्स

Join WhatsApp Channel