Chandramukhi 2 Trailer : चंद्रमुखी 2 का नया ट्रेलर हिंदी में रिलीज, डरावने रूप में दिखी कंगना

Chandramukhi 2 Trailer (चंद्रमुखी 2 ट्रेलर) : कंगना रनौत की हॉरर फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कांगना ने ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि रिलीज डेट टलने की वजह से अब फिल्म हिंदी में भी आएगी। राघव लॉरेंस इस फिल्म में एक क्रूर राजा वेट्टियन का रोल निभा रहे हैं, जबकि कंगना राजा के दरबार में नृत्य की चंद्रमुखी बनी है। फिल्म को तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को यह ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जानिए इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट।

Chandramukhi 2 Trailer

फिल्म के हिंदी ट्रेलर में सबसे पहले एक शख्स चंद्रमुखी की 17 साल पहले की कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना रनौत की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री होती है। जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाएगा। इस ट्रेलर में कंगना राजा वेट्टियन के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। इस 1 मिनट 47 सेकंड के ट्रेलर में ढेर सारे कॉमेडी सीन, एक्शन सीक्वेंस और ट्विस्ट आते हैं।

Kangana Ranaut in Chandramukhi 2
Kangana Ranaut in Chandramukhi 2

एक्शन करते हुए दिखी कंगना

  • ट्रेलर की शुरुआत पहले की कहानी से होती है। गांव में चंद्रमुखी डराती है और उसका आतंक बरकरार है।
  • ट्रेलर बीते हुए कल को वर्तमान से जोड़ता है। राघव लॉरेंस को फुल स्वैग के साथ इंट्रोड्यूस कराया जाता है।
  • हालांकि कंगना को कुछ ही सेकंड के लिए दिखाया गया है। वह डरावने रूप में दिखती हैं।
  • और साथ ही जोरदार एक्शन सीन भी करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म में अपने किरदार के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है।
  • इसके लिए एक्ट्रेस ने भारतीय क्लासिकल डांस में भी खुद को तैयार किया है।

Chandramukhi 2 Trailer (2023)

  • चंद्रमुखी 2 एक आगामी तमिल भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है।
  • यह फिल्म पी वासु द्वारा लिखित और  निनिर्देशित है।
  • लाइका प्रोडक्शंस के माध्यम से सुभाष सुबास्करन अलीराजा ने इसे निर्मित किया है।
  • यह चंद्रमुखी (2005) की अगली कड़ी है।
  • फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में है। साथ ही राघव लॉरेंस, महिमा नांबियर, लक्ष्मी मेनन, वाडीवेलु (अपनी भूमिका को दोहराते हुए), सृष्टि डांगे, राधिका सरदकुमार, वाईजी महेंद्र, रवि मारिया और अन्य सहायक भूमिका निभा रहे हैं।
निर्देशक पी वासु
द्वारा लिखित पी वासु
द्वारा उत्पादित सुबास्करन अलीराजा
अभिनीत राघव लॉरेंस
कंगना रानाउत
रिलीज डेट 28 सितंबर 2023
बजट 40 करोड़

चंद्रमुखी तो देगी फुकरे 3 को टक्कर

  • बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रानाउत और अभिनेता राघव लॉरेंस की आगामी फिल्म चंद्रमुखी 2 जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
  • पर अब पोस्टपोन्ड कर दी गई है। आपको बता दे कि अब यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Chandramukhi 2 Postponed 

  • इसकी जानकारी खुद लाईका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर घोषणा करके कि, की तकनीकी देरी के कारण फिल्म को स्थगित किया जा रहा है।
  • कंगना की हॉरर फिल्म चंद्रमुखी 2, 28 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में कंगना का अलग अवतार देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है।
  • इसके साथ ही आपको बता दे की कंगन रनौत की फिल्म 28 सितंबर को फुकरे 3 से टकराने वाली है। अब लोग किस पर प्यार लुटाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

चंद्रमुखी 2 ट्रेलर पर हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और मनोरंजक और इनफॉर्मेटिव आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : Chandramukhi 2 Trailer

कंगना रनौत की मूवी चंद्रमुखी 2 का बजट कितना है?

कंगना रनौत की मूवी का बजट 40 करोड रुपए माना जा रहा है।

चंद्रमुखी 2 कब रिलीज होगी?

चंद्रमुखी 2, 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel