केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा मुंबई कोर्ट ने

केआरके ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ विवादित ट्वीट किया था खुद को फिल्म क्रिटिक एक्सपर्ट बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बोरिवली कोर्ट ने विवादित ट्वीट के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केआरके को आज यानी मंगलवार को 2020 के एक विवादित ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें साल 2020 में केआरके ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ विवादित ट्वीट किया था। ताजा खबरों के मुताबिक, आज मंगलवार 30 अगस्त को ही शाम 4 बजे उनकी जमानत पर सुनवाई हुई।केआरके को आज यानी मंगलवार को 2020 के एक विवादित ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आज ही कोर्ट में केआरके की पेशी हुई थी।केआरके को युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धाराओं 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि साल 2020 में केआरके ने दिवंगत अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

केआरके को आज यानी मंगलवार को 2020 के एक विवादित ट्वीट
केआरके को आज यानी मंगलवार को 2020 के एक विवादित ट्वीट

इसे भी पढ़े :- गोविंदा की 90’s की वो 10 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में ने सिनेमाघरों में मचाया था तहलका

14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे केआरके

शिवसेना के युवा सेना सदस्य राहुल कनाल ने केआरके के खिलाफ इस आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर अपमानजनक पोस्ट किए थे।जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 153A, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार किया था।जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसके तुरंत बाद ही केआरके ने बोरिवली कोर्ट में बेल की अर्जी दाखिल की है। केआरके को अब 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

भड़काऊ बयानों के लिए मशहूर है KRK
भड़काऊ बयानों के लिए मशहूर है केआरके

इतना ही नहीं, राहुल कनाल ने केआरके पर ये भी आरोप लगाए हैं कि वो सोशल मीडिया पर धर्म को ठेस पहुंचाने और लोगों के अपने बयान से भड़काने का काम करते हैं। जिससे लोगों के बीच अशांति का माहौल बनता है।ऐसे लोगों को समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

केआरके सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग करता
केआरके सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग करता

साथ ही, युवा नेता ने ये भी कहा था कि “केआरके सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग करता है और अपमानजनक टिप्पणियां करता है।” मुंबई पुलिस का सराहना करते हुए राहुल ने कहा था कि “उसे गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है।पुलिस के इस एक्शन का भी मैं वेलकम करता हूं।”

इसे भी पढ़े :- भारती सिंह, बोलीं-‘अगर सी सेक्शन नहीं हुआ होता तो देबिना बनर्जी की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस मै भी करती ?

विवादित ट्वीट के चलते हुई गिरफ्तारी

कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अपने भड़काऊ और विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं।लोगों के बीच अशांति कैसे फैलानी है ये उन्हें बहुत अच्छे से आता है। शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक कमाल ने हर किसी को अपना निशाना बनाया है।

मुंबई कोर्ट ने केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
मुंबई कोर्ट ने केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

उनकी फिल्मों की आलोचना करने के साथ साथ उनके खिलाफ विवादित स्टेटमेंट्स देने से भी नहीं चूकते।हाल ही में उन्होंने ऋतिक रोशन और कंगना को घेरा था. शाहरुख की कमबैक फिल्म पठान के पोस्टर को भी चोरी का बताते हुए फिल्म की पूरी कास्ट पर गंभीर आरोप लगाए थे।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy .com जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel