फिल्मों के बहिष्कार पर मंदाकिनी के बोल, ‘एक्टरों के अहंकार का नतीजा है बायकॉट

फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों रात स्टार बनीं अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और सुंदरता के लोग कायल हो गए थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। मंदाकिनी ने बॉलीवुड बायकॉट को लेकर चुप्पी तोड़ी है।मंदाकिनी आगे कहती हैं, अब लोगों के अंदर अहंकार का भाव आ गया है। कलाकारों को ऐसा लगता है कि उनकी बदौलत ही यह इंडस्ट्री चल रही है। मेरा मानना है कि कलाकार के अंदर अहंकार होना ही नहीं चाहिए। इंसान जितना भी ऊंचाई पर रहे, उसे उतना ही विनम्र होना चाहिए।

राम तेरी गंगा मैली से रातों रात स्टार बनीं अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी खूबसूरती
राम तेरी गंगा मैली से रातों रात स्टार बनीं अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी खूबसूरती

इसे भी पढ़े :-  फिल्मों में तो उन्होंने ‘मां’ बनकर सबका दिल जीत लिया था, लेकिन असल जिंदगी में निरूपा राय को अपने ही बच्चों ने दुःख ?

लंबे वक्त से अभिनेत्री मंदाकिनी बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि अब उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो से वापसी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदाकारा ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड को लेकर बात की। उन्होंने कहा ‘यह सभी बातें बहुत दुख देती हैं। क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं था।

फिल्मों के बहिष्कार पर मंदाकिनी के बोल
फिल्मों के बहिष्कार पर मंदाकिनी के बोल

डायरेक्टर्स को गुरू की नजरों से देखा जाता था। सभी कलाकार उनकी इज्जत किया करते थे। हम लोगों ने तो हमेशा उनका सम्मान किया है। पहले जो एक अपनापन था, वह अब जैसे कहीं खो-सा गया है। दिखता ही नहीं है। शायद यही वजह है कि लोग आज इंडस्ट्री में एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते हैं।’

लोग आज इंडस्ट्री में एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते
लोग आज इंडस्ट्री में एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते

इसे भी पढ़े :- सना ने इंस्टाग्राम पर सोने की चाय और लजीज ब्रेकफस्ट की तस्वीर भी शेयर की

मंदाकिनी ने नए स्टार्स को माना जिम्मेदार

मंदाकिनी ने आगे कहा पहले जो लिहाज थी, अब वो खत्म हो गई है। इतना ज्यादा लोगों के अंदर अहंकार भाव आ गया है, उन्हें लगता है कि वो चाहे तो इंडस्ट्री को बदल सकते हैं और उन्हीं की बदौलत यह इंडस्ट्री चलती है। अहंकार तो होना ही नहीं चाहिए। इंसान जितना भी ऊंचाई पर रहे, उसे विनम्र होना चाहिए। दरअसल नॉर्मल जनता आपको देखती है और प्यार करती है। आइडियलाइज करते हैं और जब उन्हें आपका एरोगेंस दिखता है, तो जाहिर है उनका गुस्सा सामने आएगा ही। बायकॉट और कैंसिल कल्चर उनके गुस्से का नतीजा है।

मंदाकिनी ने नए स्टार्स को माना जिम्मेदार
मंदाकिनी ने नए स्टार्स को माना जिम्मेदार

आपको बता दें कि अभिनेत्री मंदाकिनी का नाम डॉन दाउद इब्राहीम  के साथ जुड़ गया था, लेकिन उन्होंने कुछ सालों बाद उन्होंने शादी कर ली। अब अदाकारा मुम्बई में योगा सिखाने के साथ एक तिब्बतन हर्बल सेंटर भी चलाती हैं।

Join WhatsApp Channel