करीना की सास से लेकर काजोल की मां तक,कई साल पहले इन ऐक्ट्रेसेस ने बिकिनी-स्विमसूट पहनकर उड़ाए होश

हिंदी सिनेमा के आज के जमाने की तुलना उस दौर से की जाने लगती है, जब हिरोइनें साड़ी या सूट में पेड़ों के चारों तरफ घूमकर गाने गातीं या रोमांस करतीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उस वक्त बिकिनी नहीं पहनी जाती थी। दरअसल बिकिनी सबसे पहले 1946 में आई और इसका क्रेडिट पारसी फैशन डिजाइनर लुइस रेकर्ड को जाता है। लेकिन भारत में बिकिनी की एंट्री साल 1966 में हुई, जब शर्मिला टैगोर ने पहली बार बिकिनी पहनी।करीना कपूर की साल यानी ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर  ने साल 1966 में बिकिनी पहनी थी, लेकिन उस पर इतना विवाद हो गया था कि उसका असर शर्मिला की पर्सनल लाइफ पर पड़ने लगा था। शर्मिला ने 1966 में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाए एक फोटोशूट में बिकिनी पहनी थी। यह पहली बार था जब कोई ऐक्ट्रेस बिकिनी में नजर आई थीआज के समय में बिकिनी पहनना बहुत ही आम बात है। लेकिन 60 के दशक में इन कपड़ों को पहनने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लेकिन एक अदाकारा ऐसी भी थी, जिसने 60 के दशक में यह कमाल कर दिखाया था। वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर की सासू मां शर्मिला टैगोर निकलीं, जिन्होंने पहली बार बिकिनी पहनकर बवाल मचा दिया था। भले ही शर्मिला को उस वक्त लोगों ने बिकिनी पहनने पर खूब खरी-खोटी सुनाई, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी थी कि नवाब मंसूर अली पटौदी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और हिम्मत बढ़ाई।

करीना की सास लेकर आई थी फिल्मो में बिकिनी पहनने का ट्रेंड
करीना की सास लेकर आई थी फिल्मो में बिकिनी पहनने का ट्रेंड

इसे भी पढ़े :- जोश फिल्म के चंद्रचूर सिंह आजकल जी रहे हैं ऐसी जिंदगी ?

करीना की सास लेकर आई फिल्मो में बिकिनी पहनने का ट्रेंड

1973 में फिर ऐक्ट्रेस जीनत अमान ने एंट्री की और उन्होंने फिल्मों में बिकिनी पहनने से बिल्कुल भी परहेज नहीं किया। 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक जैसे ब्यूटी पेजेंट्स जीतने वालीं जीनत ने फिल्मों में खूब बिकिनी पहनी और बोल्ड रोल किए। उन्हें ‘बॉलिवुड की सेक्स सिंबल’ कहा जाने लगा। जीनत अमान ने हिंदी फिल्मों की हिरोइन की इमेज को हमेशा के लिए बदल दिया। जीनत के बाद फिर तो अन्य कई ऐक्ट्रेसेस ने बिकिनी पहनना शुरू कर दिया।

काजोल की मां से लेकर करीना की सास तक
काजोल की मां से लेकर करीना की सास तक

परवीन बॉबी  का भी बिकिनी अवतार खूब चर्चा में रहा था। उन्होंने फिल्म ‘ये नजदीकियां’ में बिकिनी पहनी थी।सीन्स में की जाती है।अपने जमाने की बोल्ड ऐक्ट्रेसेस में शामिल रहीं ऐक्ट्रेस मंदाकिनी  ने भी बिकिनी पहन सबको जोर का झटका दिया था। फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनका झरने के नीचे नहाते हुए सीन तो खूब चर्चा में रहा था, पर इस बिकिनी वाली तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

इसे भी पढ़े :- अभिनेत्री जीन्स पहन कर करेगी शो में एंट्री और लेगी दिशा वकानी की जगह तारक मेहता के शो में

बाद में शामिल हुई ये एक्ट्रेस और काजोल की मां भी

फिल्म ‘बॉबी’ में 16 साल की डिंपल कपाड़िया ने बिकिनी पहनी और सबके होश उड़ा दिए। फिल्म तो हिट रही ही, साथ ही डिंपल की बिकिनी भी चर्चा में रही। बाद में डिंपल कपाड़िया ने ‘सागर’ और ‘जांबाज’ जैसी फिल्मों में भी बिकिनी पहनी। इसके बाद तो जहां हिरोइनें धीरे-धीरे बिकिनी पहनने को लेकर ओपन होने लगीं, वहीं फिल्मों में भी इन्हें शामिल किया जाने लगा।

परवीन के उस बिकिनी सीन की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे आइकॉनिक बिकिनी
उस बिकिनी सीन की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे आइकॉनिक बिकिनी

ऐक्ट्रेस मुमताज ने भी कई फिल्मों में बिकिनी पहन तहलका मचा दिया था। वह फिल्मफेयर मैग्जीन के कवर पर भी बिकिनी में नजर आईं।

मुमताज ने भी कई फिल्मों में बिकिनी पहन तहलका मचा दिया
मुमताज ने भी कई फिल्मों में बिकिनी पहन तहलका मचा दिया

काजोल की मां और ऐक्ट्रेस तनुजा ने भी स्विमसूट में खूब तहलका मचाया था।हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सबका धन्यवाद और इस प्रकार की ओर भी रोचक खबरे जानने के लिए हमारी वेबसाइड Samchar buddy.com  जुड़े रहे हैं।

Join WhatsApp Channel