भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला ओडीआई : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 श्रृंखला खत्म होने के बाद रविवार को एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत हुई। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ओडीआई जोहानिसबर्ग में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के टीम 116 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मुकाबले में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। आईए एक नजर डालते हैं इस मुकाबले की हाइलाइट्स पर।
भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत
रविवार को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ओडीआई मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह निर्णय काफी खराब रहा और टीम ने 11 ओवर तक छह विकेट गवा दिये। भारत के गेंदबाजों ने सनसनीखेज प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा आवेश खान ने भी दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड का विकेट जल्द ही गवा दिया। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर एवं साइ सुदर्शन ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिला दी।
इसी क्रम में दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने 50 रन भी पूरे किए। भारतीय टीम ने 16 ओवर में ही दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला ओडीआई हाइलाइट्स
- इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
- दक्षिण अफ्रीका की टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई।
- भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए।
- भारत ने 117 रनों के लक्ष्य को 16 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
- अर्शदीप सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।
FAQs : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के पहला ओडीआई में किसकी जीत हुई?
भारत की
इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?
अर्शदीप सिंह को
इस श्रृंखला में भारत के कप्तानी कौन कर रहा है?
केएल राहुल
 
 
			 
         
        

