यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ लगाया शतक : 3 अक्टूबर को एशियाई खेलों में क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला भारत बनाम नेपाल के बीच खेला गया। भारत ने इस मुकाबले को 23 रनो से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमी फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट खोकर कुल 202 रन बनाए। भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है ये रिकॉर्ड?
यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर तोड़ा ये रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2023 में आज क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत और नेपाल का के बीच खेला गया इस मुकाबले में भारत की 23 रनो से जीत हुई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस शतक के साथ ही वो भारत के लिए t20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस से पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज था। इस शतक लगाने समय यशस्वी की उम्र केवल 21 वर्ष है।
एशियन गेम्स में भारत बनाम नेपाल का मुकाबला, देखें मैच प्रीव्यू
भारत के लिए t20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- यशस्वी जायसवाल (21 वर्ष)
- शुभमन गिल (23 वर्ष)
- सुरेश रैना (23 वर्ष)
- केएल राहुल (24 वर्ष)
रिंकू सिंह ने भी खेली ताबड़तोड़ पारी
एशियन गेम्स 2023 के क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल के साथ साथ रिंकू सिंह ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 15 गेंदों में 37 रनो की पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके एवम 4 छक्के शामिल थे। उनकी पारी के बदौलत भारत में अंत में 202 रन बना पाए।
SSC CGL 2025: 12 सितंबर से शुरू होंगे Tier-1 Exam – जानिए कौन-से Topics देंगे 160+ Score का मौका!
इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट का रुख करें।
FAQs : यशस्वी जायसवाल
T20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन है?
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जयसवाल आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
राजस्थान रॉयल्स


