वॉट्सऐप सपोर्ट सिस्टम : इन 25 स्मार्टफोंस में नहीं चलेगा अब वॉट्सऐप

क्या आपको पता है की वॉट्सऐप 24 अक्टूबर से सैमसंग, एप्पल और सोनी सहित 25 पुराने स्मार्टफोन में सपोर्ट बंद कर देगा। इसका कारण यह है कि इन स्मार्टफोन में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग हो रहा है। वॉट्सऐप के अनुसार, एंड्रॉइड ओएस वर्जन 4.1 और इससे पुराने पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट 24 अक्टूबर के बाद समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि यूजर्स को नए मॉडल और उन्हें अपडेट करने की सलाह दी जा रही है।

24 अक्टूबर है आखरी तारीख।

इस फैसले से प्रभावित स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S2, iPhone 5, Sony Xperia Z आदि शामिल हैं। वॉट्सऐप ने यह भी स्पष्ट किया है कि 24 अक्टूबर के बाद यदि किसी यूजर का स्मार्टफोन सपोर्ट बंद होता है तो वे अपडेट या सिक्योरिटी पैच प्राप्त नहीं कर सकेंगे, जिससे उनका डेटा संकट में आ सकता है।वॉट्सऐप ने इससे पहले भी अपने यूजर्स को अपग्रेड करने की सलाह दी थी, ताकि वे नए फीचर्स और सुरक्षा पैच प्राप्त कर सकें। ज्यादातर प्रभावित स्मार्टफोन पुराने हैं, और बहुत कम लोग इनका उपयोग कर रहे हैं।अंतत: अगर आप इन प्रभावित मॉडल्स में से किसी का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको नए मॉडल में स्विच करने का समय आ गया है।

इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा वॉट्सऐप ।

  • Samsung Galaxy S2
  • Nexus 7
  • iPhone 5
  • iPhone 5c
  • Archos 53 Platinum
  • Grand S Flex ZTE
  • Grand X Quad V987 ZTE
  • HTC Desire 500
  • Huawei Ascend D
  • Huawei Ascend D1
  • HTC One
  • Sony Xperia Z
  • LG Optimus G Pro
  • Samsung Galaxy Nexus
  • HTC Sensation
  • Motorola Droid Razr
  • Sony Xperia S2
  • Motorola Xoom
  • Samsung Galaxy Tab 10.1
  • Asus Eee Pad Transformer
  • Acer Iconia Tab A5003
  • Samsung Galaxy S
  • HTC Desire HD
  • LG Optimus 2X
  • Sony Ericsson Xperia Arc

FAQ’S : वाट्सऐप सपोर्ट सिस्टम

2023 में कौन सा फोन व्हाट्सएप को सपोर्ट नहीं करेगा?

अक्टूबर 2023 के अंत में व्हाट्सएप पुराने एंड्रॉइड फोन के लिए समर्थन बंद कर देगा। इन फोन में सैमसंग गैलेक्सी एस2, नेक्सस 7 और अन्य शामिल हैं।

क्या अप्रैल 2023 में व्हाट्सएप बदल रहा है?

27 अप्रैल, 2023 से, व्हाट्सएप एलएलसी यूके उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा प्रदाता और नियंत्रक के रूप में व्हाट्सएप आयरलैंड लिमिटेड की जगह लेगा।

क्या व्हाट्सएप 2023 का उपयोग करना सुरक्षित है?

हां, कुल मिलाकर व्हाट्सएप का उपयोग करना काफी सुरक्षित है क्योंकि संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।

Join WhatsApp Channel