World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच प्रीव्यू : 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई है। इस विश्व कप में कुल 10 टीम में हिस्सा ले रही हैं। भारत के 10 शहरों में इस विश्व कप के दौरान कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। आज विश्व कप में दो मुकाबले हैं। पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। वही दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका का है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2:00 बजे से शुरू होगा। आप इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल में हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आईए एक नजर डालते हैं इस मुकाबले में कैसी रहेगी पिच, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका के मुकाबले में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल

शनिवार, 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से दोनों टीमें अपने विश्व कप की अभियान की शुरुआत करेंगी। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी तेंबा बावुमा करते हुए नजर आएंगे वहीं श्रीलंका के कप्तानी की बागडोर दासून शनाका के हाथ में होगी। इस मुकाबले के लिए पिच काली मिट्टी की रहेगी जिस पर थोड़ी सी घास भी देखने को मिल सकती है। काली मिट्टी के पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में इस मुकाबले में भी बल्लेबाजों के बल्ले से ताबड़तोड़ रन देखने को मिल सकते हैं। अगर मौसम की बात कर तो दिल्ली में काफी गर्मी पड़ने वाली है। दिन बिल्कुल सूखा रहेगा और बारिश की आशंका नहीं है। दिल्ली की गर्मी में खिलाड़ियों को थकान से जूझना पड़ सकता है।

World Cup 2023 : पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर की वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका का मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी उसकी मजबूत पक्ष नजर आ रही है। क्विंटन डी कॉक, तेंबा बावूमा एवं हेनरिक क्लासेन  अच्छी फार्म में हैं। गेंदबाजी में भी कागिसो रबाडा एवं लूंगी नगिदी जैसे नाम शामिल हैं। श्रीलंकाई टीम की बात करें तो बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस एवं पाथुम  निशंका पर सारा दारोमदार होगा। माहीश तीक्षणा इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आईए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश पर।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका

तेंबा बावुमा (कप्तान)

श्रीलंका

दासुन शनाका

क्विंटन डी कॉक कुशल मेंडिस
रीजा हेंड्रिक्स पाथुम निस्सांका
एडेन मारक्रम दिमुथ करुणारत्ने
हेनरिक क्लासेन सदीरा समर्विक्रमा
डेविड मिलर चरिथ असलंका
मार्को यानसेन धनंजय डी सिल्वा
कागिसो रबादा एम पथिराना
लुंगी नगीदी दुनिथ वेलालगे
केशव महाराज डी हेमंथा
गेराल्ड कोएट्जे लाहिरू कुमारा

FAQs : श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

दिल्ली

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला कब है?

8 अक्टूबर

क्रिकेट विश्व कप का फाइनल कब है?

19 नवंबर

Join WhatsApp Channel