विराट कोहली ने छुड़ाए कीवी गेंदबाजों के छक्के

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में बनाए कई रिकॉर्ड : क्रिकेट विश्व कप इस समय अपने चरम पर चल रहा है। भारत में जैसे-जैसे त्योहारों का खुमार बढ़ रहा है, लोगों के सर पर क्रिकेट का बुखार भी चढ़ रहा है। पूरे विश्व भर के फैन इस समय भारत में क्रिकेट का लुफ्त उठा रहे हैं। रविवार को वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। यह 2003 विश्व कप के बाद भारत की न्यूजीलैंड पर पहली जीत है। इस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए, आइए जानते हैं।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए ये रिकॉर्ड

रविवार को धर्मशाला में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर इस विश्व कप की पांचवीं जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए थे। भारत ने इस लक्ष्य को दो ओवर शेष रहते हैं हासिल कर लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 95 रन बनाए। वह शतक से चूक गए किंतु भारत की जीत सुनिश्चित करके वापस आए। इस पारी के साथ वह अब एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं। कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 78 रनों की साझेदारी भी की। कोहली इस समय इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम फिलहाल पांच मैचों में 354 रन दर्ज है।

IND vs NZ : भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भारत ने रोका न्यूजीलैंड का विजई रथ

शमी ने भी बल्लेबाजों के नाक में किया दम

भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबले में भारत के मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मुकाबले में पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही शमी विश्व कप में दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अहम समय पर विकेट लेकर इस मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी करवाई थी। शमी की इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

FAQs : भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले में किसकी जीत हुई?

भारत की

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

मोहम्मद शमी को

भारत का अगला मुकाबला किसके खिलाफ है?

इंग्लैंड के

Join WhatsApp Channel