न्यूजीलैंड को हराकर पहला स्थान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया : वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। इस लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 167 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। आईए एक नजर डालते हैं इस मुकाबले की हाइलाइट्स पर।

भारत को पीछे छोड़ दक्षिण अफ्रीका बना नंबर एक

पुणे में आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया। यह दक्षिण अफ्रीका की 7 मैचों में छठी जीत है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 357 रन बना डाले। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक एवं रासी वेन डर दुस्सेन ने शतकीय पारी खेली। डी कॉक का यह इस वर्ल्ड कप में चौथा शतक है। इन दोनों के अलावा अंत में डेविड मिलर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में 167 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। न्यू की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। 190 रनों से इस मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जगाई उम्मीद

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हाइलाइट्स

  • इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 357 रन बनाए।
  • दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में शतक लगाया।
  • 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 167 रनों पर ऑल आउट हो गई।
  • दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
  • 190 रनों से इस मुकाबले को जीत कर दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
  • रासी वेन डर दुस्सेन को उनकी शतकीय पारी के कारण मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

FAQs : वर्ल्ड कप

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड मुकाबले में किसकी जीत हुई?

दक्षिण अफ्रीका की

इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच किसे मिला?

रासी वेन डर दुस्सेन को

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

2 नवंबर को

Join WhatsApp Channel