Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत, रच दिया इतिहास, पीएम मोदी ने की तारीफ

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा पहले भी भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह एशिया के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। और ओलंपिक के बाद उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवा लिया है। उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर का जैवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज की इस अचीवमेंट पर उन्हें उनके परिवार, स्टेट और देशभर से बधाइयां दी जा रही है।

क्या कहा पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री ने नीरज चोपड़ा के बारे में

नीरज की इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ‘प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चोपड़ा की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक क्षण बताया और लिखा ‘नीरज चोपड़ा ने फिर कर दिखाया। भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता जीती। इसी के साथ वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। ‘

नीरज चोपड़ा के बारे में

नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट है जो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन, विश्व चैंपियन और भला फेक में डायमंड लीग चैंपियन है। वह भारतीय सेवा में जूनियर कमीशन ऑफिसर सूबेदार (जेसीओ) भी है। और भारत के लिए पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट है, जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ उन्होंने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता है।

जन्म 24 दिसंबर 1997
खंदरा, हरियाणा, भारत
अल्मा मेटर डीएव कॉलेज, चंडीगढ़
खेल ट्रैक एंड फील्ड
इवेंट जैवलिन थ्रो (भाला फेंकने का खेल)
उपलब्धियां और उपाधियां विश्व फाइनल मैं गोल्ड मेडल 2023
विश्व फाइनल में सिल्वर मेडल 2022
क्षेत्रीय फाइनल में गोल्ड मेडल 2017
ओलंपिक फाइनल में गोल्ड मेडल 2020
सर्वोच्च विश्व रैंकिंग 1 (11 मई 2023 को प्राप्त)
राष्ट्रीयता भारतीय

नीरज चोपड़ा एक हरियाणवी हिंदू फैमिली खंदरा, पानीपत डिस्ट्रिक्ट, हरियाणा में पैदा हुए थे। उनकी दो बहने हैं और उनकी पूरी फैमिली खेतों में काम करती है। उन्होंने दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज चंडीगढ़ से अपनी ग्रेजुएशन की और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,  जलंधर, पंजाब से अपनी बैचलर ऑफ़ आर्ट की डिग्री पुरी की।

Sachin Tendulkar Net Worth

राष्ट्रीय पुरस्कार

  • अर्जुन पुरस्कार- 2018
  • विशिष्ट सेवा पदक- 2020 गणतंत्र दिवस सम्मान
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार- 2021
  • परम विशिष्ट सेवा पदक- 2022 गणतंत्र दिवस सम्मान
  • पद्म श्री- 2022 गणतंत्र दिवस सम्मान

नीरज चोपड़ा के बारे में इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs: नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा कौन है?

नीरज चोपड़ा एक भारतीय एथलीट है जिन्होंने भारत के लिए पहली बार जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था तथा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी वह गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।

नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ क्या है?

नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ $4.5 मिलियन है।

नीरज चोपड़ा की गर्लफ्रेंड कौन है?

जब नीरज चोपड़ा से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि करेंटली अभी वह सिंगल है और अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel