MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ, तस्वीर हुई वायरल

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए दिन चर्चे में रहते हैं। धोनी खुद के सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं है किंतु लोगों के दिल में उनके लिए अभी भी बहुत प्यार है। धोनी के फैंस पूरे दुनिया भर में है। अब धोनी के फैंस की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का। हाल ही में धोनी और ट्रंप एक साथ नजर आए। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिताने गए हैं। इसी दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया और उनके साथ गोल्फ खेले। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धोनी को अपने घर बुलाया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माही को गोल्फ खेलने के लिए उनके गोल्फ कोर्स में आमंत्रित किया। धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अक्सर गोल्फ खेलते हुए नजर आ जाते हैं। ट्रंप ने धोनी के साथ लगभग 1 घंटे तक गोल्फ खेला। इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही लोगों को तस्वीर में धोनी के लंबे बाल फिर से नजर आ रहे हैं।

Sourav Ganguly Biopic Movie

धोनी यूएस ओपन भी गए थे देखने

महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी देखा गया था। वह कुछ दोस्तों के साथ अल्कारेज बनाम अलेक्जेंडर ज्वरेव का मैच देखने पहुंचे थे। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर ने धोनी की वीडियो साझा की जिसमें वह अल्कारेज़ के पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी दोस्तों के साथ बात करते और हंसते नजर आए हैं।

FAQs : महेंद्र सिंह धोनी डोनाल्ड ट्रंप

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का क्या नाम है?

साक्षी धोनी

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का क्या नाम है?

इवांका ट्रंप

अभी अमेरिका का राष्ट्रपति कौन है?

जो बाइडेन

Join WhatsApp Channel