भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 प्रीव्यू

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। इस दौर में भारतीय टीम कुल तीन T20, तीन एकदिवसीय एवं दो टेस्ट मुकाबले खेलेगी। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने कुछ नियमित खिलाड़ियों के बगैर मैदान पर उतरेंगी। T20 श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्क्रम संभालेंगे। आईए जानते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहला T20 मुकाबले में कैसी रहेगी पिच, मौसम का हाल एवं संभावित एकादश।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला T20 प्रीव्यू

आज डरबन में T20 श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह आगामी t20 विश्व कप के लिए तैयारी का अहम हिस्सा होगा। इस मुकाबले के लिए पिच की बात करें तो डरबन की पिच दूसरे मैदान के मुकाबले थोड़ी सी धीमी होगी। हालांकि फिर भी इस सतह से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। मुकाबला की सुबह बारिश पड़ने की संभावना है जिससे तेज गेंदबाजो का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। अगर डरबन की मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना है। हालांकि यह बारिश मैच में बाधा डालने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। ओस गिरने की संभावना बहुत कम है।

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

T20 श्रृंखला में दोनों टीम में कुछ नियमित खिलाड़ियों के बगैर उतरी हैं। भारतीय टीम में विराट कोहली एवं रोहित शर्मा जैसे नाम शामिल नहीं है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी क्विंटन डी कॉक, तेंबा बावूमा, रबाडा इत्यादि शामिल नहीं है। इस मुकाबले के लिए लूंगी नगिदी उपलब्ध नहीं रहेंगे। आईए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश पर।

क्या ईशान किशन लेंगे T20 टीम में विराट कोहली की जगह

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका संभावित एकादश
भारत

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

दक्षिण अफ्रीका

एडेन मार्करम (कप्तान)

शुभमन गिल रीजा हेंड्रिक्स
ऋतुराज गायकवाड मैथ्यू बर्टजी
श्रेयस अय्यर ट्रिस्टन स्टब्स
रिंकू सिंह हेनरिक क्लासेन
जीतेश शर्मा डेविड मिलर
रविंद्र जडेजा एंदिल फेलुकवायो
दीपक चहर केशव महाराज
रवि बिश्नोई जेराल्ड कोएटजी
मोहम्मद सिराज नंद्रे बर्गर
अर्शदीप सिंह तबरेज शम्सी

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आए।

FAQs : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला T20 मुकाबला कब है?

10 दिसंबर

यह मुकाबला कहां खेला जाएगा?

डरबन

दक्षिण अफ्रीका की T20 श्रृंखला में भारत का कप्तान कौन है?

सूर्यकुमार यादव

Join WhatsApp Channel