Aus vs SL : श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में कैसी रहेगी पिच

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू : 5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत के 10 शहरों में कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप में आज श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला है। यह इस विश्व कप में दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2:00 बजे से शुरू होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने अपने दोनों मुकाबले हारे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन सी टीम अपना खाता खोलती है।  आईए जानते हैं इस मुकाबले के लिए कैसी रहेगी पिच, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग 11।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू

सोमवार, 16 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जो भी इस मुकाबले में हारता है उस टीम के लिए आगे की राह काफी मुश्किल होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम अभी तक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है और पहले दोनों मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के लिए पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार रहेगी। लखनऊ में धूप काफी तेज होती है जिस कारण पहले फीलिंग करने वाली टीम को थकान महसूस हो सकती है। पिच एक समय के बाद काफी धीमी होने की उम्मीद है। शाम में ओस देखने को मिल सकती है। अगर मौसम की बात करें तो मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि करी धूप के कारण गर्मी ज्यादा रहेगी। शाम के बाद मौसम सुहाना हो सकता है। बारिश की आशंका बहुत कम है।

क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए दोनों टीमों की एकादश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर चमिका  करुणारत्ने को चुना गया है। वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी कुशल मेंडिस के कंधों पर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में विकेटकीपर जोस इंग्लिश की जगह एलेक्स कैरी को मौका मिल सकता है। लिए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश पर।

Australia vs South Africa : ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले पायदान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित एकादश
ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान)

श्रीलंका

कुशल मेंडिस (कप्तान)

डेविड वार्नर कुशल परेरा
मिचेल मार्स पाथुम निस्संका
स्टीव स्मिथ सदीरा समरविक्रमा
मार्नस लाबूशेन चरिथ असलंका
ग्लेन मैक्सवेल धनंजय डी सिल्वा
एलेक्स कैरी चमिका करुणारत्ने
मार्कस स्टोइनिस दुनिथ वेलालगे
मिचेल स्टार्क माहीस तीक्ष्णा
जॉस हेजलवुड कासून राजिथा
एडम जंपा लाहिरू कुमारा

 

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।ऐसे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर आएं।

FAQs : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका

वर्ल्ड कप में आज किसका मुकाबला है?

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका का

वर्ल्ड कप में अब श्रीलंका टीम की कप्तानी कौन करेगा?

कुशल मेंडिस

वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला कब है?

19 अक्टूबर को

Join WhatsApp Channel