मराठा वीरता की कहानी! Raja Shivaji Teaser देख कुछ फैंस हुए इमोशनल, रितेश देशमुख के विजन पर छिड़ी बड़ी बहस

Raja Shivaji – रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। अब इस टीज़र को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म 1 मई, 2026 (महाराष्ट्र दिवस) को रिलीज़ होगी। जिसमें रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले करेंगे। टीजर में संजय दत्त और अभिषेक बच्चन के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आए। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी ,मराठा वीरता की इस कहानी ने लोगों के दिल को छू लिया, खासकर जब इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी के साहस और संघर्ष को दमदार तरीके से दिखाया गया। इस फिल्म को भी जिओ स्टूडियो नै ही बनाया है जिसने धुरंधर और धुरंधर डी रिवेंज को बनाया था।

ये फिल्म है रितेश का सपना

‘राजा शिवाजी’ फिल्म रितेश देशमुख का ऐसा सपना है, जिसे वह 10 साल से पूरा करना चाहते थे। आज इस फिल्म का हिंदी और मराठी में पहला टीजर सामने आया है।

  • फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने की कहानी दिखाई जाएगी।
  • इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है।
  • फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
  • टीज़र रिलीज के बाद रितेश देशमुख भावुक हो गए और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।
  • उन्होंने बताया कि यह उनके कई सालों का सपना था, जो अब पूरा हो गया है।

रितेश देशमुख ने फैंस को क्या कहा ?

फिल्म के टीजर को शेयर करने के साथ ही रितेश देशमुख ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक ख़ास मैसेज लिखा है।

  • 10 साल पुराना सपना पूरा हुआ , शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देने का मौका मिला
  • शिवाजी महाराज की विरासत इतनी महान है कि कोई भी फिल्म उसे पूरी तरह नहीं दिखा सकतीहै
  • फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए टीम को बहुत प्राउड महसूस हुआ
  • शिवाजी महाराज सिर्फ एक राजा नहीं बल्कि हमारी पहचान और प्रेरणा है
  • मां जगदंबा का आशीर्वाद लेकर फिल्म की शुरुआत की जा रही है

और कोन नज़र आएँगे इस फिल्म मे ?

रितेश के साथ-साथ इस फिल्म में बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के बहुत सारे कलाकार नजर आएंगे।

  • जेनेलिया डी’सोसा
  • विद्या बालन
  • संजय दत्त
  • महेश मांजरेकर
  • सचिन खेडेकर
  • अभिषेक बच्चन

कब रिलीज होगी फिल्म ?

फिल्म राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी , इस फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त ,अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कहीं बड़े कलाकार नजर आएंगे |

विषय जानकारी
फिल्म का नाम राजा शिवाजी
रिलीज डेट 1 मई 2026 (महाराष्ट्र दिवस)
टीज़र रिलीज 19 मार्च, अब सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध
मुख्य भूमिका रितेश देशमुख (छत्रपति शिवाजी महाराज)
फिल्म की कहानी स्वराज्य के सपने पर आधारित
मुख्य कलाकार रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन

फिल्म से जुड़े कुछ सवाल :

राजा शिवाजी फिल्म कब रिलीज होगी?
1 मई 2026 (महाराष्ट्र दिवस)

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कौन निभा रहे हैं?
रितेश देशमुख

राजा शिवाजी फिल्म का टीज़र कब रिलीज हुआ था?
19 मार्च (अब सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध)

इस फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?
स्वराज्य के सपने पर

इस फिल्म का टीज़र दर्शकों को जबरदस्त एक्ससिटेड कर चुका है, और रितेश देशमुख का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब हकीकत बन गया है।छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और स्वराज्य के संघर्ष को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शानदार स्टारकास्ट और दमदार कहानी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़रूर सक्सेस होगी ,1 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर छाने वाली है।

अगर ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ जरूर share करें, और हर न्यूज़ सबसे पहले  देखने के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com को ज़रूर फॉलो करे।

Join WhatsApp Channel