Adam Back : ब्रिटिश बिटकॉइन एंटरप्रेन्योर एडम बैक ने बीबीसी को बताया कि वह बिटकॉइन के रहस्यमयी निर्माता सातोशी नाकामोटो नहीं हैं जबकि एक न्यू यॉर्क टाइम्स आर्टिकल में उन्हें बिटकॉइन के निर्माता के रूप में नामित किया गया था बैक जो एक प्रमुख बिटकॉइन डेवलपर हैं उन्होंने कहा कि यह उच्च-प्रोफाइल जांच “कन्फर्मेशन बायस” (confirmation bias) का एक उदाहरण था और वह सतोशी नाकामोटो नहीं हैं सतोशी नाकामोटो की असली पहचान इंटरनेट के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है और बैक पर पहले भी सतोशी होने की बात कही गयी है
Adam Back ने क्यों नाकारा बिटकॉइन के निर्माता होने का दावा?
एडम बैक ने यह साफ कर दिया कि वह बिटकॉइन के निर्माता नहीं हैं उनके अनुसार, न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में उनका नाम सतोशी नाकामोटो के रूप में लिया गया था लेकिन बैक ने इसे महज एक संयोग बताया उन्होंने ट्विटर (X) पर कहा “मैं सतोशी नहीं हूं लेकिन मैंने क्रिप्टोग्राफी, ऑनलाइन प्राइवेसी और इलेक्ट्रॉनिक कैश के ग्रोथ के समाजिक प्रभावों पर जल्दी ध्यान दिया था इसके बाद बैक ने यह भी बताया कि कैसे न्यू यॉर्क टाइम्स की जांच में उनके ईमेल्स और ऑनलाइन पोस्ट्स को सतोशी से मेल खाते हुए पाया गया
- बैक का कहना है कि वह सतोशी नाकामोटो नहीं हैं
- सतोशी नाकामोटो की पहचान एक रहस्य बनी हुई है
- न्यू यॉर्क टाइम्स रिपोर्ट में बैक के पोस्ट्स और सतोशी के पोस्ट्स में समानताएं थीं
- बैक ने अपनी पहचान के बारे में कहा, “मैंने पहले ही बहुत बात की थी बिटकॉइन फोरम्स पर”

क्या सही है एडम बैक का दावा?
एडम का कहना है कि सतोशी नाकामोटो की पहचान और उनके कार्यों के बीच समानताएं होना महज एक संयोग हैं बैक ने यह भी कहा कि न्यू यॉर्क टाइम्स द्वारा उनके ऑनलाइन गतिविधियों के विश्लेषण में “कोई ठोस प्रमाण नहीं था” बैक के अनुसार यह जांच इसलिए की गई क्योंकि उनके पास वही रुचियां और अनुभव थे जो सतोशी से मेल खाते हैं बैक ने आगे कहा कि वह बिटकॉइन और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के प्रभावों को समझने के लिए बहुत पहले से काम कर रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसके निर्माता हैं
- बैक ने न्यू यॉर्क टाइम्स के विश्लेषण को संयोग बताया।
- बैक ने कहा कि वह बिटकॉइन के विकास के शुरुआती दौर से जुड़े हुए थे।
- बैक ने पुष्टि की कि उनका बिटकॉइन के पहले माइनिंग में कोई योगदान नहीं था।
Adam Back और अन्य बिटकॉइन निर्माता के किये हुए दावे
यहां कुछ प्रमुख व्यक्तियों के नाम दिए गए हैं जिन्होंने बिटकॉइन के निर्माता होने का दावा किया है और उनके दावों पर क्या प्रतिक्रिया हुई हैं आइये जानते हैं निचे दिए हुए टेबल मैं –
भारत पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को लौटाने की मांग पर इंडिया ने क्या दिया जवाब?
| व्यक्ति | दावा | स्थिति |
|---|---|---|
| एडम बैक | सतोशी नाकामोटो नहीं हैं | इनकार किया |
| क्रेग राइट | सतोशी नाकामोटो हैं | दावा किया, लेकिन विवादित |
| डोरियन नाकामोटो | सतोशी नाकामोटो हैं | इनकार किया |
| पीटर टॉड | सतोशी नाकामोटो होने का दावा | इनकार किया |

अक्सर पूंछे जाने वाले सवाल –
- एडम बैक ने सतोशी नाकामोटो होने का दावा क्यों खारिज किया?
बैक ने कहा कि वह सतोशी नाकामोटो नहीं हैं और यह एक संयोग है कि उनके पोस्ट्स और सतोशी के पोस्ट्स में समानताएं पाई गईं - क्या क्रेग राइट सच में सतोशी नाकामोटो हैं?
क्रेग राइट ने सतोशी नाकामोटो होने का दावा किया, लेकिन यह दावा विवादित है और समुदाय द्वारा खारिज कर दिया गया है - क्या सतोशी नाकामोटो की असली पहचान कभी सामने आएगी?
यह एक बड़ा सवाल है और शायद इसका उत्तर कभी न मिले, क्योंकि सतोशी नाकामोटो की पहचान अभी तक रहस्य - क्या पीटर टॉड सतोशी नाकामोटो हो सकते हैं?
पीटर टॉड पर भी आरोप लगे थे, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज किया है
सतोशी नाकामोटो की असली पहचान एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है और एडम बैक का इनकार इसे और भी जटिल बनाता है बैक ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह बिटकॉइन के निर्माता नहीं हैं, लेकिन उनकी पहचान के बारे में आरोपों और दावों का सिलसिला जारी है बिटकॉइन और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसके रहस्यमयी निर्माता हैं इस समय तक सतोशी नाकामोटो एक रहस्य बने हुए हैं और शायद यह एक ऐसा सवाल होगा जिसका उत्तर कभी नहीं मिलेगा
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो हमे शेयर और सब्सक्राइब करें – www.samacharbuddy.com

