लिवर की बीमारियों से बचने के लिए रोज़ करे 20 मिनट एक्सरसाइज Fatty Liver Exercise

Fatty Liver Exercise – रोज़ 20 मिनट एक्सरसाइज करने से लिवर को स्वस्थ रखने का बेहद अच्छा और आसान तरीका है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान और घंटों तक बैठे रहने की आदत ने फैटी लिवर जैसी समस्याओं को काफी आम बना दिया है। ऐसे में रोज़ एक्सरसाइज न सिर्फ वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करती है, बल्कि लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को भी धीरे-धीरे कम करती है। केवल 20 मिनट की हल्की Fatty Liver Exercise जैसे – तेज चलना, योग , साइकलिंग आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होती है नियमित शारीरिक व्यायाम, प्रोटीन से भरपूर आहार, पर्याप्त नींद (7-9 घंटे), और तनाव प्रबंधन (stress management)

Fatty Liver Exercise क्या है और यह क्यों होती है

फैटी लिवर वह स्थिति है जब लिवर कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में वसा जमा हो जाती है। ऐसी स्थिति में Fatty Liver Exercise बेहद जरूरी हो जाती है।यह समस्या आमतौर पर अस्वस्थ आहार, ज्यादा दारू पीने से, मोटापा, और कम शारीरिक गतिविधि के कारण होती है।जब हम अपने शरीर में अधिक मात्रा जंक फ़ूड जैसे – समोसा , बर्गर , पिज़्ज़ा , और मोमोस आदि तले भुने, और मिठाई खाते हैं, तो हमारे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी वसा के रूप में जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे हमारे लिवर में जमा हो जाती है।

  • ज्यादा कैलोरी और जंक फूड से फैट बढ़ता है
  • फैट लिवर में जमा होकर उसकी कार्यक्षमता घटाता है
  • समय पर ध्यान न देने पर गंभीर रोग बन सकता है
Fatty Liver Exercise
Fatty Liver Exercise

Liver को स्वस्थ रखने के लिए फैटी लिवर एक्सरसाइज

यदि हम रोज़ सुबह जल्दी उठकर नियमित रूप से Fatty Liver Exercise करते रहे तो हमें कई प्रकार के लाभ मिलते है। यह हमारे शरीर के लिए मददगार साबित होता है यह हमारे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को काम करता है और लिवर पर पड़ने वाले दबाव को काम/घटाता है।

इसके अलावा इसके और लाभ भी है जैसे – व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है जिससे लिवर को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे हमारी लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को भी तेज करता है।

  • अतिरिक्त फैट कम करके लिवर को हल्का बनाता है
  • ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर करता है
  • डिटॉक्स प्रक्रिया को मजबूत करता है

जरुरी Exercise कौन-कौन सी हैं

फैटी लिवर को कंट्रोल में किया जा सकता है और इसके लिए हमे व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में अपनाना पड़ सकता है। सबसे बेस्ट और आसान तरीका ब्रिस्क वॉकिंग है। जिसे कोई भी ( बच्चो से लेकर बूढ़ो तक ) कर सकता है। फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए रोज़ाना Fatty Liver Exercise करना बहुत जरूरी है।

  • जॉगिंग
  • साइकिल चलाना
  • स्वीमिंग
  • भुजंगासन
  • धनुरासन
  • कपाल भाति
  • प्राणायाम

ये सभी Fatty Liver Exercise हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

30-45 मिनट में लिवर को रखें स्वस्थ और फिट

नियमित रूप से कम से कम 30 से 45 मिनट तक Fatty Liver Exercise करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है, जिससे लिवर पर दबाव घटता है। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है। रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग और ध्यान (मेडिटेशन) करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है।

  • ब्रिस्क वॉकिंग और जॉगिंग सबसे आसान विकल्प हैं
  • साइकलिंग और स्विमिंग वजन घटाने में मदद करती हैं
  • योग और प्राणायाम लिवर को मजबूत बनाते हैं
Fatty Liver Exercise
Liver Exercise

Fatty Liver Exercise करते समय इन सावधानियों का ध्यान रखे

हमारे लिए एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद है , लेकिन उसे सही तरीका से करना ये भी एक अपने-आप में चुनौती है इसे सही तरीके से करना भी जरूरी है। सभी को हर ऐज ग्रुप वालो को शुरुआत में हलकी हलकी एक्सरसाइज से शुरुआत करना है और फिर धीरे-धीरे अपने टाइम को बढ़ाना है , डेली बेसिस पे करना है और इसके अलावा सबसे जरुरी बात अपने व्यायाम टाइम को मेंटेन रखना बहुत जरुरी है

यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है , तो Fatty Liver Exercise करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले और डॉक्टर की सलाह पर ही व्यायाम करना होगा। साथ ही दिन में जितना पानी पी सकते हो उतना पानी पियो क्योंकि हम जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतना हमारे शरीर के लिए अच्छा रहेगा और संतुलित रूप आहार लेते रहना है।

  • शुरुआत हल्की Exercise से करें
  • खाली या बहुत भरे पेट एक्सरसाइज न करें
  • पानी और संतुलित आहार का ध्यान रखें

Liver Health के लिए एक्सरसाइज और फायदे

Exercise Time फायदे
फास्ट चलना 25 मिनट फैट को कम करना
जॉगिंग 20-25 मिनट भोजन को पचाने की ताकत
साइकलिंग 20 मिनट वजन में कंट्रोल रखना
योग 20 मिनट लिवर की क्षमता को बढ़ाना
कपालभाति 10-15 मिनट बॉडी की क्लीनिंग और फैट लॉस करना

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवा

1.क्या Fatty Liver Exercise करने से फैट कम होता है?

हाँ

2. रोज़ कितने मिनट Fatty Liver Exercise करनी चाहिए?

20 मिनट

3. Fat क्या खाने से बढ़ता है?

जंक फूड

4.क्या सभी उम्र के लोग Fatty Liver Exercise कर सकते हैं?

हां,

Join WhatsApp Channel