सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे अनेक, जानिए कैसे और कब खाना चाहिए

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे : लहसुन प्याज कुल (एलिएसी) की एक प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है। इसके निकटवर्ती सम्बन्ध में प्याज, शैलट, लीक, चाइव, वेल्श प्याज और चीनी प्याज शामिल हैं। लशुन पुरातन काल से दोनों, पाकावौषधीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किया जा रहा है।इसकी एक विशेष गन्ध होती है, तथा स्वाद तीक्ष्ण होता है जो पकाने से काफी हद तक बदल कर मृदुल हो जाता है।

लहसुन खाने के फायदे

लहसुन की एक गाँठ (बल्ब), जिसे आगे कई मांसल पुथी (लौंग या फाँक) में विभाजित किया जा सकता इसके पौधे का सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला भाग है। पुथी को बीज, उपभोग (कच्चे या पकाया) और औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियाँ, तना और फूलों का भी उपभोग किया जाता है आमतौर पर जब वो अपरिपक्व और नर्म होते हैं। इसका काग़ज़ी सुरक्षात्मक परत (छिलका) जो इसके विभिन्न भागों और गाँठ से जुडी़ जड़ों से जुडा़ रहता है, ही एकमात्र अखाद्य हिस्सा है। इसका प्रयोग गले तथा पेट सम्बन्धी बीमारियों में होता है। इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखे स्वाद और गन्ध के लिए उत्तरदायी होते हैं। जैसे ऐलिसिन, ऐजोइन इत्यादि। लशुन सर्वाधिक चीन में उत्पादित होता है उसके बाद भारत में।

लशुन सर्वाधिक चीन में उत्पादित होता है
लशुन सर्वाधिक चीन में उत्पादित होता है

लशुन में रासायनिक तौर पर गन्धक की आधिक्य होती है। इसे पीसने पर ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है जो प्रतिजैविक विशेषताओं से भरा होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि पदार्थ पाए जाते हैं।

जाने हल्दी खाने के फायदे

लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

लेकिन धार्मिक दृष्टि से लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा गया है. इसलिए पूजा-पाठ या किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों में लहसुन-प्याज से बने खाने का सेवन करने निषेध माना जाता है. लहसुन और प्याज का संबंध राहु और केतु से बताया जाता है. ऐसे में महीने के 5 दिनों में लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.

लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?
लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?

प्रतिदिन 1-2 लहसुन की कलियाँ खाने से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है, लेकिन अधिक लहसुन की कलियाँ खाने से साँसों में दुर्गंध, सीने में जलन, पेट की समस्याएँ और अन्य अप्रिय दुष्प्रभाव हो सकते हैं। संयमित मात्रा में इसका आनंद लेना सबसे अच्छा है। कई घरेलू रसोइयों के लिए, लहसुन अपने तीखे स्वाद और सुगंध के कारण खाना पकाने के लिए एक पसंदीदा मसाला है।

लहसुन कौन सी बीमारियों में काम आता है

लहसुन (गार्लिक) फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है और डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाता है। लहसुन (गार्लिक) में मौजूद जिंक रोग इम्युनिटी बढ़ाता है। विटामिन C इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

यह आंख और कान के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता
यह आंख और कान के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता

यह आंख और कान के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल (रोगाणुरोधी) गुण होते हैं।

सुबह खाली पेट लहसुन और गर्म पानी पीने से क्या होता है

सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन को गर्म पानी के साथ खाने पर ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. बॉडी में फैट बाहर से दिखती है, एक फैट ब्लड वैसल्स में होती है. इसे ही कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर वेसल्स में ब्लड बाधित होने का खतरा रहता है.

सुबह खाली पेट लहसुन और गर्म पानी पीने से क्या होता है
सुबह खाली पेट लहसुन और गर्म पानी पीने से क्या होता है

लहसुन में कुछ खास तरह के तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर में मौजूद चर्बी छूमंतर हो जाती है. पेट की चर्बी घटाने में भी लहसुन फायदेमंद होता है. कैंसर से बचाव: एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो लहसुन में मौजूद होती हैं. इसका फायदा कैंसर से बचने में होता है.

Join WhatsApp Channel