Top Hindi Jokes – अच्छा जीवन जीने और स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। लकिन , आज की जल्धबाज़ी भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में चिंता का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन रोज हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…
1. जोक
गर्लफ्रेंड (अपने अंधे ब्वॉयफ्रेंड से) – काश तुम देख सकते कि मैं कितनी खूबसूरत हूं…!
अंधा प्रेमी – रहने दे! इतनी खूबसूरत होती, तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते। अंधा हूं, पागल नहीं।
इस जोक में लड़का मजेदार तरीके से कहता है कि अगर लड़की सच में बहुत सुंदर होती, तो कोई और उसे छोड़ता नहीं। यह उसकी चतुर और मजाकिया सोच दिखाता है।
2. जोक
पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था आलू ले लो आलू ले लो…
राहगीर – लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू – चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
पप्पू चालाकी से जलेबी को आलू बता रहा है ताकि मक्खियां न आएं। यह उसकी मजेदार और थोड़ी समझदार सोच को दिखाता है।

3. जोक
जीजा- साली जी, आपके यहां की सबसे मशहूर चीज कौन सी है?
साली- जीजा जी जो मशहूर थी उसे तो आप ले गए।
साली मजाक में जीजा को ही सबसे मशहूर चीज बता रही है, जिससे बात में हल्का-फुल्का तंज और हंसी पैदा होती है।
4. जोक
जीजा- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
साली- पर सीन क्या है?
जीजा- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है।
साली- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है?
जीजा- गई भैंस पानी में।
इस जोक में फिल्म का नाम और सीन एक साथ जोड़कर मजाक बनाया गया है, जिससे अंत में पंचलाइन पर हंसी आती है।

5. जोक
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला
टीचर – बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट – सर नहीं घुलेगा
टीचर – शाबाश… लेकिन तुम्हें कैसे पता?
स्टूडेंट – सर अगर घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।
स्टूडेंट ने अपनी समझ से जवाब दिया कि टीचर अपना सिक्का खराब नहीं करेंगे, इसलिए सिक्का नहीं घुलेगा। यह उसकी तेज और मजेदार सोच दिखाता है।
अगर आपको मेरे ये जोक्स पसंद आये तो आप इनको अपने दोस्तों के साथ शेयर करें या अपना फीडबैक दे, धन्यवाद!
ऐसे ही जोक्स पड़ने के लिए हमारी वेबसाइट samacharbuddy.com से जुड़े रहे! धन्यवाद

