SRK Net worth : जानिए शाहरुख खान की नेटवर्थ, संपत्ति, फैमिली, उम्र के बारे में

शाहरुख खान की नेटवर्थ (Sharukh Khan Net Worth, Sampati) : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जीते हैं लग्जरियस लाइफ। बड़ी-बड़ी कारों से लेकर बड़े बंगले तक उनके पास सब कुछ है। वह सिर्फ एक्टिंग के मामले में किंग नहीं बल्कि उनके रहन-सहन भी किसी राजा से कम नहीं है। तो चलिए आज जानते हैं कि शाहरुख खान की नेटवर्थ कितनी है। वह कितने संपत्ति के मालिक हैं और उनकी फैमिली और उम्र के बारे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की नेटवर्थ $ 735 मिलियन है। खान ने अपनी करियर की शुरुआत टीवी सीरीज दीवाना 1992 में की थी। शुरुआती करियर में उन्हें ‘बाजीगर’ और ‘डर’ जैसी फिल्मों में विलेन के रूप में पहचाना जाता था। उसके बाद खान ने

  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
  • दिल तो पागल है
  • कुछ कुछ होता है
  • मोहब्बतें
  • कभी खुशी कभी गम
  • कुछ कुछ होता है
  • वीर जारा
  • कभी अलविदा ना कहना
  • कल हो ना हो

जैसी रोमांटिक फिल्मों की श्रृंखला में अभिनय कर खुद को स्थापित कर लिया। 2014 तक जन्ता ने उनका काम खूब सराहा। लेकिन फिर उसके बाद उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो गई और एक संक्षिप्त असफलता और अंतराल के बाद खान ने एक्शन फिल्म ‘पठान’ के साथ करियर में वापसी की।

सचिन तेंदुलकर नेटवर्थ

शाहरुख खान की कुल संपत्ति, नेट वर्थ

जन्म 2 नवंबर 1965
नई दिल्ली,भारत
अल्मा मेटर हंसराज कॉलेज (बीए)
पेशा अभिनेता
फिल्म निर्माता
टेलीविजन व्यक्तित्व
व्यवसायी
जीवनसाथी गौरी छिब्बर
बच्चे तीन बच्चे (सुहाना खान,अब्राहम खान और आर्यन)
अवार्ड पद्मा श्री
नेट वर्थ $735 मिलियन
उम्र 57 वर्ष

कितनी संपत्ति के मालिक हैं SRK

  • SRK का मुंबई वाला घर,  मन्नत 200 करोड़ तक की लागत का है।
  • अलीबाग में शाहरुख खान का हॉलिडे होम डेजा वू फॉर्म पर स्थित है और 20000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • जन्नत दुबई में स्थित शाहरुख खान का घर है जिसकी कीमत लगभग 18 करोड रुपए है।
  • दिल्ली निवास में घर भी है जिसमें दो मंजिल और कई बालकनी शामिल है।
  • उनका इंग्लैंड में एक वेकेशन होम भी है। जो सेंट्रल लंदन में लोकेटेड है।
  • इसके अलावा कई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कार का कलेक्शन की कीमत 31 करोड़ है।
  • उनके पास- बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कन्वर्टिबल, बीएमडब्ल्यू I8, ऑडी A8 L, लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट, टोयोटा लैंड क्रूजर, पजेरो, हुंडई क्रेटा जैसी कारें हैं।
  • शाहरुख खान का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम का एक अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
  • माना जाता है कि शाहरुख खान की साल भर की इनकम 280 करोड रुपए है।
  • वह हर फिल्म के लिए 100 से 150 करोड रुपए चार्ज करते हैं।
  •  ब्रांड के विज्ञापन के लिए 4 – 10 करोड़ तक की फीस लेते हैं।
  • शाहरुख खान के पास कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल टीम भी है।
  • उनकी 4 करोड़ की एक अपनी कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन है

कौन-कौन है शाहरुख खान के परिवार में

शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। आर्यन खान, सुहाना खान और अब्राहम खान। खान ने बताया है कि उनके बच्चे भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं। उनका बेटा आर्यन लेखक और डायरेक्टर बनना चाहता है। वही सुहाना खान भी अपना डेब्यू जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज से करने जा रही हैं।

शाहरुख खान पर हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही और इनफॉर्मेटिव और मनोरंजक आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Samachaar Buddy को विजिट करें।

FAQs : शाहरुख खान नेट वर्थ

पठान का बजट क्या था?

फिल्म पठान का बजट 225 करोड रुपए था।

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या था?

शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 654.28 करोड रुपए था।

Join WhatsApp Channel