भूमि पेडनेकर ने किया खुलासा, ले चुकी है रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी का ऑडिशन

भूमी पेडनेकर :  भूमि पेडनेकर जो एक बहुत ही खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हम सब उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर जानते हैं। उनकी फिल्म जैसी टॉयलेट एक प्रेम की कथा और दम लगा के हईशा इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने अपने कला से सारे दर्शकों को अपना फैन बना लिया है।उनकी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है।

भूमि पेडनेकर ले चुकी है रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी का ऑडिशन

भूमि पेडनेकर नें हालही में अपने इंटरव्यू में ये बताया  कि पहले वो एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं। भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी का भी ऑडिशन लिया था। जी हां ,भूमि पेडनेकर जिसे हम एक बहुत ही योग्य एक्ट्रेस के रूप में जानते हैं वो पहले एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकीं हैं। एक इन्टरव्यू में कही ये बातें :-

  • मेरा एक्ट्रेस बनने का सफर इतना आसान नहीं रह रहा है। एक्ट्रेस बनने से पहले मैंने कई जगहों पर काम किया है।
  • मैंने 6 सालों तक एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया है।
  • मैं अपने काम में बहुत अच्छी थी और मैंने YRF के साथ बहुत ही जगहों  पर काम किया है।
  • मैंने पाउडर फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी सर का भी ऑडिशन लिया था।
  • मैंने बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर सिंह का भी ऑडिशन लिया था। जब वह रूम में आए तो एक अलग ही एनर्जी थी मैंने उनके साथ लाइनें भी बोली हमने बहुत मजे किए थे।

प्रियंका चोपड़ा ने सोना रेस्टोरेंट छोड़ा

असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के जॉब से मिली थी पहली सैलरी

भूमि पेडनेकर
नाम भूमि पेडनेकर
उमर 34 साल
जन्म 18 जुलाई 1989
व्यवसाय    अभिनेत्री
माता-पिता  सतीश पेडनेकर (पिता) सुमित्रा पेडनेकर (मां)

भूमि ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने नें अपनी पहली सैलरी YTF से कमाई थी। भूमि ने बताया कि उस वक्त उन्हें सबसे पहली सैलरी का चेक मिला था जो कि 7000 का था। भूमि ने बताया “मैं अपनी पहली सैलरी को पा कर बहुत ज्यादा खुश थी मुझे आज भी याद है मैंने अपनी पहली सैलरी अपनी मां के हाथों में ला कर दी थी। मैंने एक स्टूडेंट लोन लिया था। मेरी आधी से ज्यादा सैलरी लोन चुकाने में लग जाती थी ‘कॉलेज में अटेंडेंस कम होने के कारण उन्हें वो जॉब छोड़नी परी। काफी दिन तक वो अपने दोस्तों के साथ दूसरे काम की तलाश में रही। शायद किस्मत को यहीं मंजूर था के पेडनेकर एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनें और दर्शकों को इंप्रेस करें।

FAQs : Bhumi Pednekar

कौन हैं भूमि पेडनेकर?

अभिनेत्री

भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म कौन थी?

ज़ोर लगा कर हईशा

भूमि ने कितने साल किया था YRF में काम?

6 साल .

भूमि ने किन मशहूर अभिनेताओं का ऑडिशन लिया था?

रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी

Join WhatsApp Channel